एमपी के लाखों युवाओं को मिलेगा तोहफा, सीएम शिवराज आज स्व-रोजगार के लिए करेंगे 2300 करोड़ का ऋण वितरण, 71 हजार को रोजगार भी मिलेगा

सीएम शिवराज सिंह

MP Youth Employment/Shivraj Singh Chouhan :  मध्य प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए खुशखबरी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस के मौके पर 3 लाख से अधिक युवाओं को स्व-रोजगार से जोड़ने के लिए 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण करेंगे।वही सीएम विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाइयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ रुपये के निवेश वाली 43 इकाइयों का लोकार्पण भी करेंगे। औद्योगिक परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार भी मिलेगा।

3 लाख युवाओं को मिलेगा लाभ

दरअसल, सीएम शिवराज सिंह चौहान आज  22 सितम्बर शुक्रवार को उज्जैन में प्रदेशव्यापी रोजगार दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम तथा विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा समारोह में विशेष रूप से शामिल होंगे। इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओ के 3 लाख से अधिक युवाओं को 2300 करोड़ रुपये से अधिक का ऋण वितरण की शुरुआत कर स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।

निवेश इकाईयों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी

सीएम शिवराज सिंह चौहान विभिन्न जिलों की 1708 एमएसएमई इकाईयों और 10 करोड़ से 50 करोड़ की निवेश वाली 43 इकाईयों का लोकार्पण भी करेंगे। वही 307 एमएसएमई इकाईयों का भूमिपूजन और 17 क्लस्टर तथा 26 विभागीय औद्योगिक क्षेत्रों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। इन परियोजनाओं से 71 हजार से अधिक व्यक्तियों को रोजगार प्राप्त होगा। सभी जिलों में भी रोजगार दिवस कार्यक्रम स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा।

सीएम ने दिए ये निर्देश

सीएम ने कहा कि  प्रदेश के सभी जिले कार्यक्रम से जुड़ें और सफल उद्यमियों व स्व-रोजगार में लगे युवाओं के अनुभवों को प्रदेश के अन्य उद्यमियों और युवाओं से साझा करने की व्यवस्था की जाये। यह गतिविधि युवाओं के लिए प्रेरक और मार्गदर्शक सिद्ध होगी। कार्यक्रम उज्जैन में हरी फाटक के पास होगा। समारोह का सोशल और इलेक्ट्रानिक मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म तथा चैनल्स पर सीधा प्रसारण भी होगा।

मेघदूत पार्किंग/अन्न क्षेत्र का होगा लोकार्पण

सीएम चौहान महाकाल लोक परिसर में उज्जैन स्मार्ट सिटी द्वारा 11 करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से निर्मित मेघदूत पार्किंग तथा 27 करोड़ की लागत से  महाकाल मंदिर प्रबंध समिति द्वारा निर्मित अन्न क्षेत्र का लोकार्पण करेंगे। मंदिर समिति द्वारा 500 करोड़ की लागत से बनाये जाने वाले भक्त निवास और 17 करोड़ रूपये से बनने वाले फेसिलिटी सेंटर का भूमि-पूजन भी होगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews