MP: लापरवाही पर एक्शन, पंचायत सचिव समेत 6 सस्पेंड, 3 की वेतनवृद्धि रोकी, 4 को नोटिस, 1 लाइसेंस निलंबित

MP NEWS

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश (MP News) में सरकारी कामों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। नयाखेड़ा में एक तालाब निर्माण में लापरवाही पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग (आरइएस) इंदौर के अधीक्षण यंत्री सज्जन सिंह चौहान ने बुरहानपुर के कार्यपालन यंत्री सुनील बोदड़े को निलंबित कर दिया। कार्यपालन यंत्री का प्रभार महेंद्र सिंह सोलंकी सहायक यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को आगामी आदेष तक सौंपा गया है।

यह भी पढ़े.. MP Weather: मानसून के साथ कई सिस्टम एक्टिव, 12 जिलों समेत 4 संभागों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

सागर के जैसीनगर व जरुआखेड़ा में ग्राम पंचायत चुनाव में विजयी महिला सरपंच एवं पंचों के पति व रिश्तेदारों को शपथ दिलाने के मामले में सागर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ क्षितिज सिंघल ने 2 ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि के दौरान दाेनों का मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय रहेगा।वही धार में खाद्य विभाग की कार्रवाई के बाद अपर कलेक्टर शृंगार श्रीवास्तव ने हटवाड़ा चाैक स्थित मधुरम स्वीट्स के संचालक पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया।वही जुर्माना नहीं भरने तक संचालक का खाद्य लाइसेंस व पंजीयन उक्त अवधि तक निलंबित रहेगा।

इसके साथ ही रीवा जिले में पंचायत चुनाव के बाद गंगेव जनपद के पताई ग्राम पंचायत में महिला उप सरपंच की जगह पति को और नईगढ़ी जनपद के लेडुआ पंचायत में पत्नी की जगह पति को पंच पद को शपथ दिलाने पर पंचायत सचिव सचिव पवन कुमार पटेल को जिला पंचातय सीईओ स्वप्निल वानखडे ने निलंबित कर दिया है।जिपं सीईओ स्वप्निल वानखडे ने शिकायत के बाद जनपद गंगेव के ग्राम पंचायत पताई सचिव पवन कुमार पटेल को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़े.. CG Weather: 2 दिन में एक्टिव होगा नया सिस्टम, बस्तर समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

यहां 3 अगस्त को नवनिवार्चित सरपंच, उपसरपंच एवं पंचों को शपथ दिलाई गई। समारोह में उपसरपंच मंजू सिंह के स्थान पर उनके पति पुनीत सिंह ने शपथ ली। वही नईगढ़ी जनपद के लेडुआ ग्राम पंचायत के वार्ड क्रमांक 6 की पंच नीता देवी के स्थान पर उनके पति भास्कर प्रसाद पाण्डेय ने पद और गोपनीतया की शपथ ले ली। इसका वीडियो और मैसेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ है।

4 शिक्षकों को शोकॉज नोटिस

इसके अलावा बालाघाट के परसवाड़ा विकासखंड के अंतर्गत हाई स्कूल टंटाटोला के अधीन आने वाले शासकीय माध्यमिक शाला उमरिया में 4 शिक्षकों के समय पर स्कूल ना पहुंचने पर बालाघाट कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने चारों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं ।सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग राहुल नायक ने शासकीय माध्यमिक शाला उमरिया के प्रभारी प्रधान पाठक एस के चौरसिया, उच्च श्रेणी शिक्षक डीके भारद्वाज, डीके बड़ीचार व माध्यमिक शिक्षक महेश कुमार लिल्हारे को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

नोटिस में पूछा गया है कि लापरवाही के लिए क्यों न उनकी एक वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोक दी जाए। इन शिक्षकों को 3 दिन के भीतर प्राचार्य हाईस्कूल टंटाटोला के माध्यम से अपना जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है। समय सीमा में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इन शिक्षकों के विरुद्ध एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी

1 संयुक्त संचालक और 2 CMO की वेतन वृद्धि रोकी

आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने पदीय कर्त्तव्यों के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता के आरोप में एक संयुक्त संचालक और दो मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की 2-2 वेतन वृद्धि असंचयी प्रभाव से रोकने के आदेश दिये हैं।आयुक्त श्रीवास्तव ने आरपी सोनी संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास रीवा, रामअवतार पटेल प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर परिषद चुरहट जिला सीधी और सुश्री कमला कोल मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगरपालिका परिषद सीधी की 2-2 वेतन वृद्धि रोकने के आदेश दिये हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews