MP School : आज सीएम शिवराज प्रदेश के टॉपर छात्र-छात्राओं को देंगे बड़ा तोहफा, खाते में आएगी 1.20 लाख रुपए तक राशि, शहडोल में बड़ा कार्यक्रम

CM shivraj

MP School Student : मध्य प्रदेश के स्कूली छात्रों के लिए खुशखबरी है । आज 23 अगस्त शहडोल में राज्य स्तरीय “स्कूटी वितरण समारोह” होने जा रहा है। इसके तहत छात्रों के खाते में 90 हजार से लेकर 1.20 लाख रुपए सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा भेजे जाएंगे। खास बात ये है कि निःशुल्क स्कूटी वितरण योजनांतर्गत इस वर्ष 7 हजार 790 विद्यार्थी  लाभान्वित होंगे।

4806 ने पेट्रोल स्कूटी और 2984 ने ई स्कूटी का चुना ऑप्शन

सीएम शिवराज सिंह चौहान के मुख्य आतिथ्य में पॉलिटेक्निक ग्राउंड, शहडोल में 23 अगस्त को अपरान्ह 12 बजे “स्कूटी वितरण समारोह” होगा। निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के कुल 7 हजार 790 विद्यार्थी लाभान्वित होंगे, इसमें पेट्रोल स्कूटी चयनित करने वाले 4 हजार 806 विद्यार्थी और ई स्कूटी स्कूटी चयनित करने वाले 2 हजार 984 विद्यार्थी शामिल हैं। राज्य शासन द्वारा पेट्रोल स्कूटी चयनित करने वाले विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 90 हजार रुपए की राशि और ई स्कूटी चयनित करने वाले विद्यार्थियों को प्रति विद्यार्थी 1 लाख 20 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की गई है, इस तरह कुल 7 हजार 790 लाभार्थी विद्यार्थियों को स्कूटी के लिए 79 करोड़ 6 लाख 20 हजार रुपए राशि की स्वीकृति दी गई हैं। राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह भी उपस्थित रहेंगी।

12वीं कक्षा में टॉप करने वालों को मिलेगा लाभ

उल्लेखनीय है कि निःशुल्क स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत प्रदेश में संचालित शासकीय हायर सेकेन्डरी विद्यालयों में सत्र 2022-23 में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को ई-स्कूटी/(मोटरराईज्ड) स्कूटी क्रय के लिये राशि प्रदाय की जाएगी। इस योजना अंतर्गत ऐसे छात्र-छात्राऐं पात्र होगें, जो प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग अन्तर्गत संचालित शासकीय हायर सेकेण्डरी शाला में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययन कर माध्यमिक शिक्षा मण्डल (एम.पी.बोर्ड) की हायर सेकंडरी (कक्षा 12वीं ) परीक्षा में किसी भी संकाय में अपनी शाला में नियमित परीक्षार्थी के रूप में टॉप कर प्रथम स्थान अर्जित किया हो।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews