मध्य प्रदेश मौसम : आज 45 जिलों में बारिश-बादल का अलर्ट, बिजली-आंधी के भी आसार, पढ़े IMD का ताजा पूर्वानुमान, मानसून पर भी अपडेट

अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से आज सोमवार को भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है
MP Weather

MP Weather Alert:मध्य प्रदेश में भले ही इस बार मानसून की दस्तक 15-20 जून के आसपास होगी, लेकिन इसके पहले अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से 15 मई तक मध्य प्रदेश में वर्षा का दौर जारी रहने का अनुमान है। आज सोमवार को 45 जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

चक्रवात, पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका के असर से भोपाल, इंदौर, ग्वालियर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्च तो जबलपुर, उज्जैन संभाग में आंधी चलने की संभावना है। आंधी की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। 15-16 मई के बाद मौसम के धीरे-धीरे साफ होने के आसार हैं। प्रदेश का तापमान ऐसे ही बना रहेगा लेकिन आने वाले दिनों में दिन व रात के पारे में उछाल आ सकता है।

एक साथ कई मौसम प्रणालियां है सक्रिय

वर्तमान में उत्तर-पूर्वी राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर गुजरात से अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है। एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ ईरान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर से लगातार नमी आ रही है जिसके असर से 2-3 दिन भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, रीवा सहित सभी जिलों में गरज-चमक और आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

15 मई तक एमपी में जारी रहेगा बारिश आंधी का दौर

  • 12 मई सोमवार : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर,मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, सीहोर, हरदा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, कटनी, मैहर, सीधी में हल्की बारिश और आंधी ।
  • 13 मई मंगलवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर और झाबुआ में बारिश।
  • 14 मई बुधवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, छतरपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी में गरज-चमक, हल्की बारिश और आंधी ।
  • 15 मई गुरूवार : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन और बड़वानी में गरज-चमक और आंधी की स्थिति ।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews