MP Weather : 16 जनवरी तक बादल-बारिश के आसार, घने कोहरे का भी अलर्ट, आज कैसा रहेगा मौसम , जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

आज सोमवार को कई शहरों में सुबह व रात के समय घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है लेकिन बारिश की संभावना कम है लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के असर से मंगलवार से गुरूवार तक 20 से ज्यादा जिलों में बादल और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है।
up Weather :

MP Weather Alert Today : मध्य प्रदेश में आज सोमवार को मौसम साफ और शुष्क रहने का अनुमान है लेकिन ग्वालियर श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। इसके बाद मंगलवार बुधवार को भोपाल इंदौर-उज्जैन संभाग में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।इस दौरान तापमान में भी उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से 14 से 16 जनवरी तक मालवा निमाड़ के अलावा कई जिलों में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।इसके अलावा सर्द हवाएं चलेंगी और शीतलहर और कोल्ड डे की स्थिति बनेगी।

13 से 16 जनवरी तक ऐसा रहेगा मौसम

  • 13 जनवरी: ग्वालियर, श्योपुर, मुरेना, भिंड और दतिया में कोहरा ।
  • 14 जनवरी: इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, अशोकनगर में बादल और बूंदाबांदी।
  • 15 जनवरी: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, राजगढ़, रायसेन, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना और सतना में हल्की बारिश ।
  • 16 जनवरी: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी और अशोकनगर में बादल और बूंदाबांदी ।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

वर्तमान में अलग अलग स्थानों पर कई मौसम प्रणालियां सक्रिय है। एक पश्चिमी विक्षोभ पंजाब और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात ,उत्तर-मध्य राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात और उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है।इसके चलते वातावरण में बड़े पैमाने पर नमी बनी आ रही है और आंशिक बादल, बारिश के साथ कोहरे की स्थिति बनी हुई है। 14 जनवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 16 जनवरी से रात के तापमान में फिर बढ़ोतरी होने लगेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews