मध्य प्रदेश मौसम: 48 घंटों बाद होगी मानसून की एंट्री! आज 17 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 14 जिलों में हीटवेव, जानें IMD का ताजा अपडेट

मध्यप्रदेश में आज शुक्रवार को मौसम के 2 रूप देखने को मिलेंगे।एक तरफ कई जिलों में लू तो कई शहरों में आंधी बारिश की संभावना जताई गई है। 15-16 जून को मानसून के भी प्रदेश में प्रवेश करने का अनुमान है।
MP weather

मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार को 22 शहरों में पारा 40 डिग्री के पार रहा।इसमें खजुराहो में 45.8 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर, बुरहानपुर, बैतूल, रतलाम, उज्जैन, धार, विदिशा, सागर, रायसेन, हरदा, नर्मदापुरम, शाजापुर, राजगढ़, गुना, ग्वालियर, भोपाल, आगर-मालवा, देवास, सीहोर और खंडवा में भी मौसम बदला रहा।

आज शुक्रवार को 14 जिलों में लू और 17 जिलों में आंधी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।मानसून की गतिविधियां तेज होने से 2 दिन प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।खास करके दक्षिणी हिस्से के पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा में 2.5 से 4.5 इंच तक बारिश हो सकती है। इसी दौरान मानसून के भी प्रदेश में प्रवेश की संभावना है।मानसून के प्रवेश की सामान्य तारीख 15 जून ही है।

आज शुक्रवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर में लू का अलर्ट ।
  • भोपाल, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और बारिश ।

MP Weather : 16 जून तक ऐसा रहेगा मौसम

13 जून शुक्रवार: ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, गुना और अशोकनगर में हीववेव अलर्ट।भोपाल, उज्जैन, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में गरज-चमक, आंधी और बारिश।

14 जून शनिवार: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश का अलर्ट ।

15 जून रविवार: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बालाघाट में तेज बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, नीमच, मंदसौर, रतलाम, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, सीहोर, विदिशा, सागर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी, बारिश का अलर्ट ।

16 जून सोमवार: मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, खंडवा, देवास, सीहोर में तेज बारिश । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, पन्ना, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, विदिशा, राजगढ़, शाजापुर, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, बड़वानी, धार, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ और अलीराजपुर में आंधी चलने और हल्की बारिश ।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

  • वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, अहिल्यानगर, आदिलाबाद, भवानीपटना, पुरी और बालुरघाट तक पहुंच चुकी है। पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी राजस्थान और उनके आसपास के क्षेत्रों में हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात सक्रिय हैं।
  • आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा पर बने चक्रवात और कर्नाटक तक फैली द्रोणिका के कारण मानसून के आगे बढ़ने की गति तेज हो सकती है। इन सभी मौसमी प्रणालियों के चलते प्रदेश में हीटवेव और बादल बारिश की स्थिति बन रही है हालांकि 14 जून से मानसून की गतिविधियां तेज आएगी, ऐसे में 15 जून को मानसून के मंडला व बालाघाट के रास्ते प्रवेश करने का अनुमान है।

MP Weather Forecast

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews