MP Weather: बर्फीली हवाओं का असर, आज भी 26 जिलों में कोहरे का अलर्ट, 6 शहरों में कोल्ड डे, जानें पूरे हफ्ते के मौसम का ताजा हाल

बर्फीली हवाओं के असर से आज रविवार को 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में मध्यम से घने कोहरे और कोल्ड-डे की संभावना जताई गई है।
mp Weather

MP Weather Update : बर्फीली हवाओं से मध्यप्रदेश में फिर ठंड बढ़ने लगी है। शनिवार को कई शहरों में कोहरा छाया रहा और शीतलहर चली । एमपी मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के सभी जिलों के मौसम को शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। लेकिन कई जिलों में कोहरा और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।फिलहाल 3 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा, लेकिन आगामी सप्ताह से ठंड से हल्की राहत मिलने का अनुमान है।

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर द्रोणिका और उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। गुजरात से लेकर उत्तरी राजस्थान तक एक द्रोणिका बन गई है।पश्चिमी विक्षोभ के असर से हवाओं का रुख बदलने से वातावरण में नमी कम होने लगी है और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है।अभी दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा और कड़ाके की ठंड से राहत रहेगी।हालांकि कोहरा छाया रहेगा।

रविवार सोमवार को कैसा रहेगा मौसम

  • गुना, अशोकनगर, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों में घना कोहरा ।
  • सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़, धार, इंदौर, उज्जैन, सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम में मध्यम से लेकर हल्का कोहरा ।
  • सिंगरौली, रायसेन, सीहोर, रतलाम, शाजापुर और नीमच जिलों में शीतल दिन।
  • सोमवार को ग्वालियर, मुरैना, श्योपुर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और सागर में कोहरा छाया रहेगा।

पिछले 24 घंटे के मौसम का हाल

  • ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, आगर-मालवा, मंदसौर, शिवपुरी, निवाड़ी, छतरपुर, नीमच, रतलाम, गुना, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, मंडला, खजुराहो, नौगांव कोहरा छाया रहा।
  • आगर, राजगढ़, शाजापुर, छतरपुर, पन्ना, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, रीवा और सतना में शीतलहर चली।
  • शहडोल जिले के कल्याणपुर शहर की रात सबसे ठंडी रही। यहां पारा 4.6 डिग्री दर्ज हुआ।
  • पचमढ़ी में 6.2, उज्जैन में 12, जबलपुर में 7.8, भोपाल में 10.5, ग्वालियर में 8.3, इंदौर में 13.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • भोपाल में 25.6, ग्वालियर में 21, इंदौर में 27.9, उज्जैन में 29, जबलपुर में 25 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews