मध्य प्रदेश मौसम अपडेट : आज 20 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, मेघगर्जन के साथ चलेगी तेज हवा, जानें अपने शहरों का हाल-IMD का नया अपडेट

वर्तमान में दो साइक्लोनिक सकुर्लेशन और एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में ओलावृष्टि, बारिश, गरज-चमक और आंधी चल रही है। फिलहाल 21, 22 और 23 मार्च को भी ऐसा मौसम बना रहेगा।
mp Weather Update

MP Weather Update: अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मध्य प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। पिछले 24 घंटे में एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। आज शुक्रवार को भी जबलपुर, ग्वालियर, सागर और शहडोल संभाग में बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है। 23 मार्च तक मौसम का मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

24 मार्च से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने का अनुमान है, इसका असर भी प्रदेश में देखने को मिलेगा। अचानक हुई इस बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। रबी की फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। मार्च के अंतिम दिनों में प्रदेश में लू चलने की संभावना है।अप्रैल और मई में हीट वेव का असर और भी ज्यादा होगा।

MP Weather Department Forecast

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में जम्मू में बना हुआ है। राजस्थान और दक्षिण पूर्वी मप्र की तरफ हवा के ऊपरी भाग में दो चक्रवात बने हुए हैं। इसके अलावा ओडिशा और कर्नाटक तक दो ट्राफ लाइन जा रही है, जिसके असर से पूरे प्रदेश में मौसम बदला हुआ है।फिलहाल 22-23 मार्च तक बादल बारिश और तेज हवा की स्थिति बनी रहेगी।

MP Weather : 2 दिन इन जिलों में बारिश बादल का अलर्ट

21 मार्च शुक्रवार को अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, दमोह, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मंडला, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, अशोकनगर, शिवपुरी, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मैहर और पांढुर्ना जिले में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।22 मार्च शनिवार को शहडोल, अनूपपुर और बालाघाट में गरज-चमक और हल्की बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews