MP Weather : मानसून ने पकड़ी रफ्तार, चक्रवात का प्रभाव, इंदौर समेत इन जिलों में भारी बारिश-बिजली का अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

up WEATHER

MP Weather Alert Today : मानसून के साथ मध्य प्रदेश में एक साथ चार वेदर सिस्टम एक्टिव हैं, जिसके चलते आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है। रविवार-सोमवार को इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ वर्षा होगी। भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ सकती हैं। आज रविवार को  10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट तो भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन समेत 42 जिलों में हल्की बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इधर, सोमवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र बनने जा रहा है, जिससे मंगलवार से मप्र के अधिकतर जिलों में भारी वर्षा होने के आसार हैं।

एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

एमपी मौसम विभाग की मानें वर्तमान में प्रदेश में चक्रवाती हवाओं का घेरा बना हुआ है। पूर्वी और पश्चिमी हवाएं दक्षिण मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में मिल रही हैं । मानसून द्रोणिका वर्तमान में जेसलमेर, दीसा,अहमदाबाद, सिवनी, छत्तीसगढ़ से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक बनी हुई है। दक्षिण-पश्चिमी मप्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। ओडिशा और उससे लगे आंध्रा पर बना कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है लेकिन विदर्भ और उससे लगे छत्तीसगढ़ पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक नया चक्रवात बन गया है। एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उसके आसपास ट्रफ के रूप में बना हुआ है।

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1. नर्मदापुरम, बैतूल, गुना और नरसिंहपुर में भारी बारिश तो सीहोर, हरदा, इंदौर, रतलाम, मंदसौर और छिंदवाड़ा गरज चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
  2. भोपाल, विदिशा, रायसेन, राजगढ़, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में हल्की बारिश होने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड

पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक धार में 51.4, सीधी में 44.6, नरसिंहपुर में 42, इंदौर में 42, उज्जैन में 38, खरगोन में 25.6, रतलाम, छिंदवाड़ा में 24, जबलपुर में 18.6, पचमढ़ी में 12.6, सिवनी में 9.8, सतना में 8.7, शिवपुरी में आठ, गुना में 7.8, टीकमगढ़ में सात, उमरिया में 6.7, दमोह में छह, बैतूल में 5.4, खजुराहो में 5.4, नर्मदापुरम, मंडला में चार, रायसेन में 3.4, नौगांव में 2.6, दतिया, खंडवा में दो, भोपाल, मलाजखंड में 1.6, सागर में 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews