अगले 12 घंटों में प्रदेश के इन 12 जिलों में मौसमी आंधी-तूफ़ान के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

नए वेदर सिस्टम के असर से विशेषकर इंदौर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के भी आसार हैं। 
अगले 12 घंटों में प्रदेश के इन 12 जिलों में मौसमी आंधी-तूफ़ान के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

MP Weather Update Today : लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) के असर से अगले 3 दिन तक मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर जारी रहने वाला है। खास करके प्रदेश के पूर्वी और दक्षिण हिस्से में मध्यम से तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। आज बुधवार को 31 जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

बुधवार को इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर एवं उज्जैन संभाग के जिलों में मध्यम तो शहडोल, रीवा एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।विशेषकर इंदौर, उज्जैन एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने के भी आसार हैं।

अगले 12 घंटों में प्रदेश के इन 12 जिलों में मौसमी आंधी-तूफ़ान के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  • अलीराजपुर, झाबुआ, धार, बड़वानी, खरगोन, उज्जैन, बैतूल, बुरहानपुर, पांढुर्णा, सिवनी और बालाघाट जिलों में कहीं कहीं हल्की से लेकर मध्यम बारिश।
  • सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, बड़वानी, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, छिंदवाड़ा, बालाघाट जिलों में भारी बारिश हो सकती है।
  • अनूपपुर, डिंडोरी, नरसिंहपुर, मंडला, भोपाल, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर और सागर जिलों में भी मौसम बदला रहेगा।
  • अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है

एमपी मौसम विभाग का नया अपडेट

बंगाल की खाड़ी में उत्तरी आंध्र प्रदेश एवं दक्षिणी ओडिशा के तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। इसके अतिरिक्त तेलंगाना के आसपास विपरीत दिशा की हवाओं का सम्मिलन (शियर जोन) बना हुआ है।अलग-अलग स्थानों पर बनी इन दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश में दो-तीन दिन तक रुक-रुककर वर्षा होने का सिलसिला बना रह सकता है।

अबतक कहां कितनी हुई बारिश

  • एक जून से लेकर 24 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक प्रदेश में कुल 1069.2 मिमी वर्षा हो चुकी है, जो सामान्य वर्षा (935.1 मिमी) की तुलना में 14 प्रतिशत अधिक है।
  • पश्चिमी और पूर्वी मध्य प्रदेश में क्रमश: 18 और 12 फीसदी अतिरिक्त बारिश हुई है।राज्य में आमतौर पर 1 जून से 30 सितंबर तक 949.5 मिमी औसत वार्षिक वर्षा दर्ज की जाती है, लेकिन इस साल इस अवधि के दौरान 1063.3 मिमी बारिश हुई।
  • भोपाल, ग्वालियर समेत प्रदेश के 38 जिलों में 100% से 198% तक बारिश हो चुकी है।श्योपुर में दोगुनी यानी 98% ज्यादा बारिश हो चुकी है, श्योपुर जिले में 657.3 मिमी औसत बारिश के मुकाबले 1320.2 मिमी बारिश हुई जबकि रीवा, इंदौर, उज्जैन पिछड़े हुए हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews