MP Weather : 3 दिन बाद एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, पारे में गिरावट, शीतलहर का अलर्ट, दिसंबर में बढ़ेगी ठंड

UP Weather,

MP Weather Today :  पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है।आज 26 नवंबर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।  28 नवंबर तक ग्वालियर-चंबल संभाग में ठंड का असर दिखाई देगा। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, जिससे हवा का रुख पश्चिमी हो जाएगा। भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश इलाकों में यह 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच सकता है। 25 से 28 नवंबर के बीच यह स्थिति बनी रहेगी।

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, 28 नवंबर तक इसी तरह मौसम की स्थिति बनी रहेगी।इसके साथ ही ईरान के ऊपर के ऊपर एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस बना हुआ है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ही उत्तर पूर्वी हवा के असर से सर्दी का तेज असर दिखाई देगा, धुंध व कोहरे भी देखने को मिल सकता है।ग्वालियर मे ठंडी हवा के चलते दिन का तापमान 27 डिसे तो 28 नवंबर तक दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।29 नवंबर के बाद अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।

29 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के संकेत

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, 29 नवंबर को पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बर्फीली हवा थम जाएगी। पश्चिमी हवा चलने से ग्वालियर में तापमान बढ़ना शुरू हो जाएगा।इंदौर में अगले दो दिन शहर में तापमान सामान्य के आसपास रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा। इंदौर में दिसंबर के पहले सप्ताह में तीव्र सर्दी का असर दिखाई देगा। अगले 48 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई है। 29 नवंबर को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं।

तापमान में गिरावट

मध्यप्रदेश में सीजन में पहली बार रात का पारा अधिकांश इलाकों में 10 डिग्री से नीचे आ गया है। बीती रात पचमढ़ी में सबसे सर्द रही। यहां रात का पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस रहा।वही दतिया, गुना, ग्वालियर, पचमढ़ी, रायसेन, राजगढ़, छिंदवाड़ा, दमोह, जबलपुर, खजुराहो, मंडला, नौगांव, रीवा, सीधी और उमरिया में न्यूनतम पारा 4 डिग्री से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। यह स्थिति 3 से 4 दिन तक रहेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews