मध्य प्रदेश मौसम पर अपडेट, 3 दिन जारी रहेगा झमाझम वर्षा का दौर, आज 2 दर्जन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़े IMD पूर्वानुमान

आज प्रदेशभर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।इस दौरान कहीं कहीं अति भारी वर्षा, मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है।
MP Weather update

MP Weather Today: एक मानसून ट्रफ और दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से अगले तीन दिन तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।इसका ज्यादा प्रभाव भोपाल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर संभाग में देखने को मिलेगा। आज गुरुवार को 26 जिलों में अति भारी या भारी बारिश की चेतावनी दी है। यहां अगले 24 घंटे में साढ़े 8 इंच तक पानी गिर सकता है।प्रदेश में अब तक 39 इंच बारिश हो चुकी है,जबकी प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है। इस साल प्रदेश के 21 जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी।भारी बारिश के चलते हुई हानि के बाद 17,500 किसानों को अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की राहत राशि स्वीकृत की गई है।सीएम मोहन यादव ने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों में अतिवृष्टि और बाढ़ से फसलों को नुकसान पहुंचा है वहां राहत की कार्रवाई की जाए।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

  • एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र, उत्तरी ओडिशा तट से दूर, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में अवस्थित है। इससे जुड़ा चक्रवातीय परिसंचरण माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। इसके उत्तरी ओडिशा और संलग्न झारखंड व उत्तरी छग से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।
  • वर्तमान में मानसून ट्रफ़, माध्य समुद्र तल पर बीकानेर, जयपुर, दमोह, पेंड्रा रोड, संबलपुर, उत्तरी ओडिशा तट से दूर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण हरियाणा और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है। एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण विदर्भ और निकटवर्ती क्षेत्रों में माध्य समुद्र तल से 5.8 और 7.6 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है।
  • पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और संलग्न पंजाब के ऊपर एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में माध्य समुद्र तल से 3.1 और 4.5 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है। ऊपरी क्षोभमंडल स्तर पर एक ट्रफ़ माध्य समुद्र तल से 7.6 किमी की ऊंचाई पर 28°N अक्षांश के उत्तर में 72°E देशांतर के साथ विस्तृत है।

3 दिन चलेगा झमाझम वर्षा का दौर

  • 4 सितंबर: सीहोर, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, देवास में अति भारी वर्षा। भोपाल, रायसेन, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, शाजापुर, आगर, गुना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा में भारी वर्षा। विदिशा, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर में झंझावत और वज्रपात कहीं-कहीं
  • 5 सितंबर: बड़वानी, खरगौन, रतलाम, अलीराजपुर, झाबुआ, धार अत्यधिक भारी वर्षा। उज्जैन, मंदसौर, नीमच, श्योपुरकलां भारी वर्षा।भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, इंदौर, देवास, शाजापुर, आगर,गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल,उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावत /वज्रपात।
  • 6 सितंबर:  बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम में भारी वर्षा
    भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगौन, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली,सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मैहर, पांढुर्णा में झंझावत/वज्रपात

Madhya Pradesh: 1 जून से 3 सितंबर तक कहां कितनी हुई वर्षा

मध्य प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 22% अधिक वर्षा हुई है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 21% और पश्चिमी मध्य प्रदेश 23% अधिक वर्षा हुई है।अब तक 39 इंच बारिश हो चुकी है। प्रदेश की सामान्य बारिश औसत 37 इंच है, जो सीजन की 104 प्रतिशत है । जो सीजन की 105 प्रतिशत है। पिछले मानसूनी सीजन में औसत 44 इंच बारिश हुई थी।
इस बार गुना मंडला में सबसे ज्यादा 56 इंच बारिश हुई है।मंडला में 54.2 इंच, श्योपुर में साढ़े 52.4 इंच, अशोकनगर में 51.8 इंच और रायसेन में 51.5 इंच पानी गिरा है। इंदौर में सबसे कम 21.3 इंच , शाजापुर में 21.6 इंच, खरगोन में 22.6 इंच, खंडवा में 23 इंच और बड़वानी में 24.2 इंच बारिश हुई है।

MP Weather Forecast Till 6 September

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews