MP Weather: मौसम में आज से दिखेगा बड़ा बदलाव, 3 मौसम प्रणालियां सक्रिय, 33 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, गिरेंगे ओले, चलेगी तेज आंधी

Weather Update

MP Weather Update Today :  अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय तीन मौसम प्रणालियों के असर से आज शनिवार से एक बार फिर मध्य प्रदेश का मौसम बदलने जा रहा है।आज से बादलों की आवाजाही शुरू होगी और बारिश के साथ तेज हवाओं का दौर शुरू होगा। 6 से 9 अप्रैल के बीच करीब 40 जिलों में बारिश, आंधी और बिजली गिरने चमकने के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। आज शनिवार को जबलपुर, नर्मदापुरम सहित 19 शहरों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

आज कहां-कहां होगी बारिश

एमपी मौसम विभाग के अनुसार, 6 अप्रैल को प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। आज शनिवार को भिंड , मुरैना, जबलपुर, छिंदवाड़ा, शहडोल, मंडला, नर्मदापुरम, बैतूल, कटनी,नरसिंहपुर, राजगढ़, आगर-मालवा, मंदसौर, गुना, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, सिवनी और पांढुर्णा जिलों में कहीं कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान है।इसके बाद  7,8 और 9 अप्रैल तक प्रदेश के अधिकतर जिलों में आंधी-तूफान और बारिश-ओलावृष्टि का दौर जारी रहने की संभावना है। ग्वालियर चंबल और जबलपुर में कहीं कहीं ओले भी गिर सकते है।

रविवार से मंगलवार के बीच इन जिलों में बारिश-ओले

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के असर से 7 से 9 अप्रैल के बीच भोपाल, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी, खंडवा, हरदा, सागर, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, रीवा और मऊगंज में बिजली गिरने चमकने के साथ हल्की बारिश और 30 से 40 कि.मी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी भी चल सकती है।
  • 7 अप्रैल को सतना, पन्ना, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, डिंडोरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सागर, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में बारिश। पन्ना, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट में भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना के लिए ऑरेंज अलर्ट ।
  • 8 अप्रैल को रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, शाजापुर, भोपाल, विदिशा और राजगढ़ में बारिश और ओलावृष्टि । छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट के लिए ऑरेंज अलर्ट ।
  • 9 अप्रैल को रीवा, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, बैतूल, नर्मदापुरम, सीहोर, रायसेन, शाजापुर, भोपाल, राजगढ़, आगर-मालवा, नीमच , रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, उज्जैन, देवास, इंदौर, हरदा, खंडवा और बुरहानपुर जिलों में बारिश, आंधी-तूफान की प्रबल ।

 वर्तमान में सक्रिय है तीन मौसम प्रणालियां

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है, उसके साथ एक द्रोणिका भी संबद्ध है। राजस्थान में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात के साथ अतिरिक्त पूर्वी विदर्भ से लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु होते हुए कोमरीन क्षेत्र तक एक द्रोणिका बनी हुई है। अलग-अलग स्थानों पर बनी इन 3 मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी हो गया है और अरब सागर से आ रही नमी के कारण बारिश, आंधी, ओले और हवाओं की रफ्तार भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रहने की संभावना बन रही है। इधर, 10 अप्रैल को फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews