Hindi News

मध्य प्रदेश : पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट, ग्वालियर-चंबल में छाया कोहरा, पढ़िए मौसम विभाग का नया अपडेट

Written by:Pooja Khodani
Published:
अगले 2 से 3 दिनों में मध्य प्रदेश में और अधिक ठंड पड़ने की संभावना है, इसके चलते कई जिलों में दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।
मध्य प्रदेश : पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड, तापमान में गिरावट, ग्वालियर-चंबल में छाया कोहरा, पढ़िए मौसम विभाग का नया अपडेट

MP Weather Update : पहाडों पर हो रही बर्फबारी से मध्य प्रदेश में तापमान के लगातार गिरावट आने लगी है, जिससे ठंड का असर तेज होने लगा है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में पारा 10-12 से नीचे रहा और सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा । अगले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के कई जिलों में दिन के तापमान में और गिरावट देखने को मिलेगी जिससे ठिठुरन बढ़ेगी।

आज मंगलवार को सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहेगा लेकिन सुबह और शाम दोनों वक्त कोहरा और ठंड बढ़ेगी। उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम बना हुआ है, लेकिन प्रदेश में आने वाली हवाएं शांत हैं। आने वाले दिनों में प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान में भी एक से दो डिग्री तक की कमी आ सकती है।नवंबर अंत में ग्वालियर चंबल के इलाके में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है या फिर बादल छा सकते हैं।

दिसंबर में कड़ाके की Cold/कोहरा/ Coldwave

एमपी मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर-जनवरी में कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ कोल्ड वेव की स्थिति रहने का अनुमान है।दिसंबर की शुरुआत में पूरे प्रदेश में न्यूनतम तापमान में 11 से 12 डिग्री तक गिरने की संभावना है।दिसंबर में सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में जबरदस्त ठंड पड़ेगी।निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मंडला, डिंडोरी, झाबुआ, धार, उज्जैन, सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और ग्वालियर चंबल में ठिठुरन बढ़ेगी।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • प्रदेश के पचमढ़ी शहर में सोमवार को रात का तापमान 9 डिग्री से कम दर्ज किया गया, जो कि 8.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
  • मंडला में 10.2 डिग्री, मजालखंड में 11.4 डिग्री और उमरिया में 11.6 डिग्री दर्ज हुआ।
  • सोमवार को ग्वालियर में दिन का अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री दर्ज किया गया।
  • इंदौर में 28.5 डिग्री, जबलपुर में 29.6 डिग्री, भोपाल में 30 और उज्जैन में 30.2 डिग्री दर्ज हुआ।
  • सोमवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
  • भोपाल में न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 9 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews