MP Weather : 4 दिन बदला रहेगा प्रदेश का मौसम, आज कई जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, ओले गिरने की भी संभावना, चलेगी आंधी

प्रदेश में 4 अप्रैल तक मौसम बदला रहेगा। इस दौरान कई जिलों में ओले-बारिश के साथ आंधी की चेतावनी जारी की गई है। तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
IMD Weather Update

MP Weather : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के चलते आज मंगलवार से अगले 4 दिन तक प्रदेश में हल्की से मध्यम बादल बारिश की संभावना है। इस दौरान कहीं ओले गिरेंगे तो कहीं तेज रफ्तार से आंधी चलने का अनुमान है। आज 1 अप्रैल को भोपाल, नर्मदापुरम और इंदौर संभाग में बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने आज मंगलवार को खरगोन, खंडवा और बड़वानी में ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सिवनी, बालाघाट, पांढुर्णा, बैतूल और बुरहानपुर में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रतिघंटा रह सकती है । राजधानी भोपाल में पारे में गिरावट के साथ बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में एक टर्फ दक्षिण छत्तीसगढ़ से विदर्भ होते हुए मध्य महाराष्ट्र तक और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन गुजर रहा है। मंगलवार से उत्तरी एवं दक्षिणी हवाओं का सम्मिलन और बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से नमी आने के कारण प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला शुरू हो गया हैं। इसके असर से अगले 4 दिनों तक प्रदेश में बारिश, ओले, आंधी और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

3 दिन बादल/बारिश/आंधी का अलर्ट

  • 2 अप्रैल बुधवार: नर्मदापुरम, बैतूल, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, धार, अनूपपुर, डिंडोरी और बालाघाट में ओले गिरने का अलर्ट । हरदा-शिवपुरी समेत विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, ग्वालियर, दतिया, भिंड, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, सागर और पांढुर्णा में तेज आंधी।
  • 3 अप्रैल गुरूवार: बैतूल में ओले गिर सकते हैं। खंडवा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, पांढुर्णा में 40 से 50किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी । भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, देवास, आगर-मालवा, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, सीधी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी में 30 से 40 किमी की रफ्तार से आंधी ।
  • 4 अप्रैल शुक्रवार: सिवनी में ओले गिरने का अलर्ट है। मंडला और बालाघाट में तेज आंधी चल सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews