MP Weather : मानसूनी सिस्टम का असर बरकरार, 17 जिलों में भारी बारिश-वज्रपात का अलर्ट, अगस्त में फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, जानें शहरों का हाल- IMD अपडेट

up imd weather

MP Weather alert Today :  मध्य प्रदेश में मानसून का प्रभाव बरकरार है, जिसके चलते दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी मध्यप्रदेश में मध्यम से तेज बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वही 7 जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के बाकी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। 2-4 अगस्त के बीच बारिश की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है लेकिन 5 अगस्त से फिर पूरे प्रदेश में तेज बारिश का दौर शुरू होगा।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  1.  रविवार को रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर, चंबल संभाग में झमाझम वर्षा हो सकती है।
  2. सागर, बालाघाट, मंडला, सिवनी, डिंडोरी, सतना और रीवा में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट।
  3. अशोकनगर, सिंगरौली, सीधी, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ भारी बारिश की चेतावनी।
  4. भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा, मंदसौर, नीमच, गुना, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर और निवाड़ी हल्की से मध्यम बारिश।

बांध के गेट खोले, जानें बड़े शहरों का हाल

भारी बारिश की संभावनाओं को देखते हुए बैतूल में ताप्ती ‎नदी पर बने दो डैम के गेट खोल दिए गए हैं। पारसडोह डैम के दो गेट 1 ‎मीटर और चंदोरा डैम के सभी गेट 31 जुलाई तक ‎खुले रहेंगे।भोपाल जबलपुर ग्वालियर और उज्जैन मे कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इंदौर में हल्की बारिश लेकिन संभाग में कहीं-कहीं तेज बारिश हो सकती है।वही ग्वालियर चंबल अंचल में दो व तीन अगस्त को तेज वर्षा की संभावना जताई है। आगामी 24 घंटे में जबलपुर सहित संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना जताई गई है। वहीं कहीं-कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान में एक साथ कई सिस्टम सक्रिय

  1. हरियाणा में बने चक्रवातीय घेरे के कारण मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश की ओर खिंच गई।  राजस्थान के गंगानगर, हरियाणा के हिसार, उत्तर प्रदेश के मेरठ, लखनऊ और वाराणसी से उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र की ओर जा रहा है।
  2. जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण मानसून का असर राजस्थान पर अधिक है। हालांकि ट्रफ लाइन की वजह से नमी बढ़ेगी। इसके प्रभाव से मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया में तेज बारिश के आसार हैं।
  3.  बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र आंध्र प्रदेश होते हुए महाराष्ट्र की ओर जा रहा है। इसके प्रभाव से मुरैना, भिंड, श्योपुर, दतिया में तेज बारिश के आसार हैं।
  4. मध्यप्रदेश में 1 जून से अब तक ओवरऑल 5% ज्यादा बारिश हुई है। इनमें प्रदेश के पूर्वी हिस्से में 7% कम और पश्चिमी हिस्से में 17% ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews