MP Weather :मानसून के साथ नया सिस्टम सक्रिय, 29 जिलों और 2 संभागों में तेज बारिश का अलर्ट, बिजली-तेज हवा, गिरेगा तापमान, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : नए सिस्टम और मानसून के सक्रिय होते ही मध्य प्रदेश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो गया है, जो 18 से 19 सितंबर तक एक्टिव रह सकता है। आज मंगलवार को 2 संभागों और 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिन तक प्रदेश में तेज बारिश के आसार हैं। प्रदेश के पूर्वी हिस्से में तेज बारिश होने का अनुमान है।नए सिस्टम के असर से जबलपुर, रीवा, सागर और शहडोल संभाग के जिलों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

आज इन जिलों-संभागों में बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग ने  आज मंगलवार को डिंडोरी और बालाघाट जिले में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वही 12 जिलों में कहीं हल्की से मध्यम की संभावना जताई है। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन में भी बादल छाए रहेंगे। ग्वालियर-चंबल संभाग में भी 5 से 7 सितंबर से हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो सकता है, जिसका असर 12 सितंबर तक रहने की संभावना है। वही बुधवार से शहडोल, रीवा, सागर, जबलपुर संभाग के जिलों में वर्षा होने का सिलसिला शुरू हो सकता है। गुरुवार से पूरे प्रदेश में वर्षा शुरू होने की उम्मीद है।

क्या कहता हैं मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी से साइक्लोनिक सर्कुेलेशन एक्टिव है, इसके प्रभाव से लो प्रेशर एरिया भी सक्रिय हो गया है। मानसून ट्रफ लाइन भी गुजर रही है। इस सिस्टम का प्रभाव आगामी 18 से 19 सितंबर तक जारी रह सकता है। वही 12 सितंबर को भी बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का घेरा बनेगा, जिससे बारिश की गतिविधिया तेज हो सकती है। 7 -8 तारीख को हल्की से तेज बारिश और 8 तारीख से 13 तारीख तक तेज बारिश होने और 14 तारीख से 18 तारीख तक भी गरज चमक के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।

इंदौर-ग्वालियर में ऐसा रहेगा मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवा का घेरा बना हुआ हैं, जो अगले दो दिन में निम्न दाब के क्षेत्र में तब्दील होगा। इसके असर से इंदौर में हल्की बूंदाबांदी होगी और फिर 6-7 सितंबर से बारिश की गतिविधियों तेजी आएगी जिससे मध्यम बारिश की संभावना है। वही अगले दो सप्ताह में इंदौर संभाग में कहीं कहीं मध्यम से तेज वर्षा भी हो सकती है। आगामी छह से आठ सितंबर तक अंचल में हल्की बारिश होगी, जबकि 9-10सितंबर से तेज बारिश होने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने डिंडोरी और बालाघाट में भारी से अति भारी बारिश तो जबलपुर, सागर, रीवा, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह और छतरपुर  में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। भोपाल, उमरिया, कटनी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सतना, नरसिंहपुर, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा और बुरहानपुर में हल्की बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews