नए सिस्टम के एक्टिव होते ही फिर बदलेगा MP Weather, आज इन जिलों में बूंदाबांदी, छाए रहेंगे बादल, जानें क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

UP Weather,

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में अभी 5 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन 15 अगस्त के बाद मानूसन के एक्टिव होते ही फिर बारिश का दौर शुरू होगा। एमपी मौसम विभाग की मानें तो मानसूनी सिस्टम के एक्टिव ना होने से अगले 24 घंटे में कहीं भी तेज बारिश होने का अनुमान नहीं है। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी जरूर हो सकती है। भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में बादल छाए रहेंगे। इंदौर में मौसम साफ रहेगा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हो सकती है।उज्जैन में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, तेज बारिश के आसार नहीं है। हालांकि आगामी 14 से 15 अगस्त के आसपास बंगाल की खाड़ी में नई मौसम प्रणाली विकसित होगी, जिससे फिर बारिश का क्रम शुरू होने की उम्मीद है।

15 अगस्त के बाद बारिश के आसार, नया सिस्टम होगा एक्टिव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मानसून की ट्रफ लाइन हिमालय की तराई में जा पहुंची है। हालांकि उत्तरी गुजरात और बंगाल में चक्रवाती घेरे बने हुए हैं, लेकिन उनका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में नहीं है। इंदौर में अगले तीन से चार दिन इसी तरह वर्षा की गतिविधियों में कमी दिखाई देगी, हालांकि हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। ग्वालियर में 15 अगस्त तक वर्षा की कोई संभावना नहीं है। आगामी 14 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दबाव का क्षेत्र विकसित होने के आसार हैं, जिसके असर से 15 अगस्त के बाद वर्षा का दौर शुरू हो सकता है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में मध्य प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। वही हवा का रुख लगातार पश्चिमी बना हुआ है। इससे हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण बादल बने हुए हैं। तापमान बढ़ने की स्थिति में स्थानीय स्तर पर कहीं-कहीं हल्की बौछारें भी पड़ सकती हैं। धीरे-धीरे बादल छंटने लगे हैं , ऐसे में अब दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी होने लगेगी।

अबतक बारिश का रिकॉर्ड

  • पूर्वी मध्यप्रदेश में 9% और पश्चिमी हिस्से में 4% अधिक बारिश हुई है।
  • प्रदेश में अब तक 21.80 इंच बारिश होना चाहिए, जबकि 22.91 इंच बारिश हो चुकी है।
  • प्रदेश में सबसे ज्यादा बारिश 35 इंच नरसिंहपुर में ।
  • सिवनी-मंडला में 32 इंच से ज्यादा बारिश
  • इंदौर, जबलपुर, अनूपपुर, छिंदवाड़ा, डिंडोरी, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम और रायसेन में 28 इंच से अधिक ।
  • बालाघाट, कटनी, निवाड़ी, पन्ना, उमरिया, बैतूल, भिंड, देवास, हरदा, रतलाम, सीहोर और विदिशा में बारिश का आंकड़ा 24 इंच के पार ।
  • सतना, अशोकनगर, बड़वानी, ग्वालियर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर और मुरैना में कम बारिश ।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews