MP Weather: मप्र में लू का प्रकोप, 2 वेदर सिस्टम एक्टिव, 30 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज-येलो अलर्ट

chhattisgarh weather update today

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में लू का कहर बरप रहा है, अधिकतर जिले लू की चपेट में आ गए है और तापमान भी 45 डिग्री के करीब पहुंच गया है।   मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज 10 अप्रैल 32 जिलों में हीट वेव का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है और 18 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है।इधर, लू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एडवायजरी जारी की है।

यह भी पढ़े.. कर्मचारियों को जल्द मिलेगा बड़ा तोहफा, महंगाई भत्ते में होगी 3% वृद्धि! सैलरी में आएगा बंपर उछाल

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, आज 10 अप्रैल 2022 को ग्वालियर, दतिया, रतलाम, गुना, राजगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह आदि जिलों में तीव्र लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही रीवा और चंबल संभाग के साथ उमरिया, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, टीकमगढ, निवाड़ी, नर्मदापुरम, खरगोन, खंडवा, धार, उज्जैन, शाजापुर, आगर, अशोकनगर, शिवपुरी, नीमच और मंदसौर जिलों में लू का येलो अलर्ट जारी किया गया है।पिछले 24 घंटे में सबसे अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस खजुराहो, नौगांव, दमोह, राजगढ़, खरगोन, रतलाम, दतिया और ग्वालियर  में दर्ज किया गया है ।पिछले 24 घंटे में सभी जिले शुष्क रहे लेकिन सीधी,सतना, छिंदवाड़ा,नौगांव, खजुराहो, टीकमगढ़, सागर,  धार, राजगढ़, भोपाल, उज्जैन, दतिया, रतलाम, गुना और ग्वालियर  में लू का असर रहा।

यह भी पढ़े.. PM Kisan: अप्रैल में इस दिन जारी होगी 11वीं किस्त! 12 करोड़ को मिलेगा लाभ, ऐसे देखें ताजा स्टेटस

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, वर्तमान में दो वेदर सिस्टम एक्टिव है। एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर और उसके आसपास के क्षेत्र पर सक्रिय है तो एक ट्रफ लाइन महाराष्ट से लेकर कर्नाटक तक बनी हुई है। हालांकि इनका प्रदेश के मौसम पर विशेष प्रभाव नहीं है, लेकिन राजस्थान एवं गुजरात की तरफ से आ रही गर्म हवाओं के चलते गर्मी का पारा बढ़ा हुआ है। शनिवार को प्रदेश के 8 जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और भोपाल समेत 17 शहरों में लू चली, ऐसे में इस वर्ष अप्रैल में गर्मी का आल टाइम रिकार्ड भी बन सकता है।

इन शहरों में रहा लू का असर

शनिवार को ग्वालियर, दमोह, नौगांव, खजुराहो, सीधी, सागर, गुना, राजगढ़, छिंदवाड़ा, जबलपुर, रीवा, सतना, टीकमगढ़, रतलाम, भोपाल, धार एवं उज्जैन में लू का असर देखने को मिला।

इन शहरों में पारा 44 डिग्री

दमोह, खरगोन, नौगांव, खजुराहो, ग्वालियर, राजगढ़, रतलाम एवं नर्मदापुरम में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews