MP Weather : मौसम का डबल अटैक, आज 34 जिलों में मेघगर्जन-बिजली-बारिश का अलर्ट, कोहरे की भी चेतावनी, 17 जनवरी के बाद पड़ेगी तेज ठंड

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बुधवार से प्रदेश में फिर बादल छाएंगे और ग्वालियर, चंबल, सागर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश की स्थिति बनेगी।
MP Weather

MP Weather Alert Today : वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आज बुधवार को मध्य प्रदेश में मौसम बिगड़ने वाला है। इसके प्रभाव से 2 दिन सागर, भोपाल ग्वालियर और चंबल संभाग में कहीं कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई है।हालांकि 17 जनवरी से सिस्टम का असर कम होगा और फिर मौसम साफ होने लगेगा।

शुक्रवार से वातावरण से नमी कम होते ही तापमान में गिरावट आने लगेगी, जिससे ठंड का असर फिर तेज होगा।18 जनवरी से एक और वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिससे बर्फीली हवा की रफ्तार बढ़ेगी। इस दौरान शीतलहर के साथ कोल्ड डे की भी स्थिति बनेगी।22 से 25 जनवरी तक प्रदेश में ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है।

MP Weather : आज इन जिलों में बारिश, कोल्ड डे और कोहरे का अलर्ट

  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, दमोह, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, राजगढ़, आगर-मालवा, शाजापुर, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, नीमच में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश ।
  • ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, श्योपुर, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, नीमच और मंदसौर में भी गरज-चमक की स्थिति।
  • सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहेगा।
  • गुरूवार को भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, निवाड़ी, रीवा, मऊगंज, छतरपुर, पन्ना, कटनी, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर, बैतूल, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश ।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ ईरान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और उत्तर भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। निचले स्तर पर पूर्वी हवाएं तो ऊपर के स्तर पर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं। हवाओं के साथ नमी भी आने के कारण बुधवार को बादल छाएंगे और ग्वालियर, चंबल, सागर एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा होगी। इस दौरान रात के तापमान में बढ़ोतरी भी होगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews