MP Weather : पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, छाएंगे बादल, इन जिलों में बारिश के आसार, 15 के बाद बदलेगा मौसम

CG weather

MP Weather Update : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान मैंडूस और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज 12 दिसंबर को प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहने और बूंदाबांदी के आसार है। सोमवार को जबलपुर, नर्मदापुरम एवं इंदौर संभाग में कहीं कहीं वर्षा भी हो सकती है। राजधानी में बूंदाबांदी हो सकती है। बादल रहने के कारण अभी दो-तीन दिन तक रात के तापमान में वृद्धि का सिलसिला बने रहने के आसार हैं।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, आज साेमवार और 13 दिसंबर मंगलवार काे जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा भी हाे सकती है और ग्वालियर-अंचल में नमी के चलते 13 दिसंबर तक हल्का कोहरा छा सकता है।तापमान गिरने से 15 दिसंबर के बाद शीतलहर और ठंड में इजाफा होने की उम्मीद है।बैतूल, इटारसी, भोपाल, इंदौर, सागर,रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल में 12 दिसंबर को हल्के बादल रहेंगे और बूंदाबांदी की संभावना है। 13 दिसंबर को बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, दमोह उमरिया में हल्की बारिश का पूर्वानुमान है।

आज इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग (MP Weather Could) के अनुसार, 12 दिसंबर को बड़वानी, बैतूल, इटारसी, भोपाल, इंदौर, सागर, रीवा, छिंदवाड़ा और शहडोल में हल्के बादल रह सकते हैं और बूंदाबांदी हो सकती हैं। 13 दिसंबर को रीवा, सागर, भोपाल, बड़वानी, छिंदवाड़ा, इटारसी, दमोह और उमरिया में हल्की बारिश हो सकती है। वही बड़वानी, इंदौर, भोपाल, सागर, रीवा, सिंगरौली, बैतूल और खंडवा में बादल छाने से बूंदाबांदी होने की संभावना है। 14 दिसंबर को बादल छंटने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। 15 दिसंबर तक मध्यप्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैं।

15 दिसंबर के बाद बदलेगा मौसम

मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, जम्मू कश्मीर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का आज 12 दिसंबर को असर कम हो जाएगा जिससे उत्तरी हवाएं चलेंगी और 14 दिसंबर से फिर से तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी और कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी। नमी से 13 दिसंबर तक हल्का कोहरा छा सकता है। चक्रवात कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया है जो उत्तरी तमिलनाडु से कर्नाटक होते हुए महाराष्ट्र तक पहुंचेगा।इसके असर से पश्चिमी मप्र में सोमवार व मंगलवार को बादल छाएंगे और पारा गिरेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews