MP Weather Update: आज प्रदेश के 4 शहरों में कोल्ड डे, 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट, पढ़े मौसम विभाग का लेटेस्ट पूर्वानुमान

बर्फीली हवाओं से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। मंगलवार को 8 शहरों में शीतलहर और 6 जिलों में शीतल दिन की स्थिति रही। अगले 4-5 दिन तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा।
up Weather :

MP Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ के असर से मध्यप्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में शीतलहर चली और तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई।कई जिलो में कोल्ड डे की स्थिति रही।मौसम विभाग ने आज बुधवार को 16 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, वही कई जिलों में कोल्ड डे रहेगा।फिलहाल इस पूरे हफ्ते मौसम का मिजाज यूही बना रहेगा।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिन 11 से 13 दिसंबर तक प्रदेश में शीतलहर चलेगी और तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जाएगी।दिसंबर अंत और जनवरी में 20 से 22 दिन कोल्ड वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरा छाया रहेगा।बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट भी हो सकती है।

MP Weather Forecast Today

वर्तमान में उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम , बंगाल की खाड़ी में एक गहरा कम दबाव का क्षेत्र और उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर पश्चिमी विक्षोभ मौजूद है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर पश्चिमी बना हुआ है। सर्द हवाओं के कारण मध्य प्रदेश में एकदम से ठंड बढ़ गई है।कई शहर शीतलहर और कोल्ड डे की चपेट में आ गए हैं। फिलहल दो-तीन दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है।बुधवार और गुरुवार को न्यूनतम तापमान में कुछ और गिरावट भी हो सकती है।

MP के इन जिलों में Cold Day/Cold Wave का अलर्ट

एमपी मौसम विभाग ने आज बुधवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन, शाजापुर जिलों में कोल्ड वेव और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, धार, आगर, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, दमोह, और सागर जिले में शीत लहर की चेतावनी जारी की है।

दिसंबर जनवरी में इन संभागों में पड़ेगी कड़ाके की ठंड

एमपी मौसम विभाग की मानें तो दिसंबर जनवरी में वेव यानी, सर्द हवाओं के साथ घने कोहरा छाया रहेगा।खास करके इस बार सागर संभाग के जिले निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर और पन्ना, रीवा संभाग के मउगंज सीधी और सिंगरौली, जबलपुर संभाग के मंडला और डिंडोरी, इंदौर संभाग के झाबुआ, इंदौर और धार के उत्तरी हिस्से और पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग में कड़ाके की ठंड पड़ेगी। भोपाल संभाग के राजगढ़ और उज्जैन जिलों के कुछ-कुछ हिस्सों में अच्छी ठंड पड़ेगी।

Madhya Pradesh: पिछले 24 घंटों का मौसम का हाल

  • प्रदेश के सभी संभागों के जिले का मौसम शुष्क रहा।
  • रायसेन, राजगढ़, धार, जबलपुर, सिवनी, सागर, पचमढ़ी (नर्मदापुरम), नीमच, में शीत लहर।
  • शाजापुर में तीव्र शीत लहर ।
  • भोपाल, राजगढ़, इंदौर, शाजापुर, उज्जैन, बैतूल, रायसेन और नीमच जिलों में कोल्ड डे।
  • नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल ,भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सागर संभागों के जिलों का तापमान में गिरावट।
  • पचमढ़ी का तापमान 3.5, रायसेन 3.6, शाजापुर 4.1, राजगढ़ 5.0, शिवपुरी 5.3, सीधी 12.6, खरगोन, देवास 12.0, सिंगरौली, छिंदवाड़ा 10.9, उज्जैन, सिवनी 10.0 रहा।
  • राजगढ़ में 5 डिग्री, छतरपुर के नौगांव में 5.5 डिग्री, उमरिया में 6.6 डिग्री, गुना-मनला में 7.4 डिग्री रहा।
  • धार, खंडवा, सागर, बैतूल, रतलाम, रीवा, टीकमगढ़, खजुराहो, मलाजखंड, दमोह, नर्मदापुरम और सतना में तापमान 10 डिग्री से कम रहा।
  •  भोपाल में 7.8 डिग्री, इंदौर में 8.7 डिग्री, ग्वालियर में 8.5 डिग्री और जबलपुर में 7 डिग्री तापमान रहा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews