मध्य प्रदेश मौसम : 3 दिन बाद फिर एक्टिव होगा मानसून, शुरू होगा बारिश का अगला दौर, पढ़े IMD का ताजा अपडेट

कोई मजबूत मौसम प्रणाली के एक्टिव ना होने के चलते फिलहाल दो-तीन दिन तक भारी बारिश की संभावना कम है हालांकि बूंदाबांदी का दौर जारी रहेगा।
MP weather

मानसून के कमजोर पड़ने और कोई मजबूत मौसम प्रणाली के सक्रिय ना होने के चलते प्रदेश में बारिश की रफ्तार कम हो गई है, हालांकि 3 दिन बाद एक बार फिर नया सिस्टम बनने से भारी बारिश देखने को मिलेगा। आज रविवार को ज्यादातर जिलों में मौसम साफ रहेगा हालांकि कहीं कहीं बूंंदाबांदी हो सकती है।

23 जुलाई को पूर्वी हिस्से के कुछ जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।अबतक इस मानसूनी सीजन में औसत 20.5 इंच बारिश हो चुकी है यानी औसत 8.2 इंच बारिश ज्यादा हो चुकी है। निवाड़ी व टीकमगढ़ में सामान्य बारिश का कोटा पूरा हो चुका है।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का ताजा पूर्वानुमान

  • मानसून द्रोणिका अवदाब के क्षेत्र से होकर फतेहगढ़, मुजफ्फरपुर, बांकुरा, कोंटाई से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्वी राजस्थान और उससे लगे उत्तर-पश्चिम क्षेत्र पर बने अवदाब का क्षेत्र के कमजोर होकर गहरे कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।
  • एक पश्चिमी विक्षोभ वर्तमान में पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों का एमपी पर ज्यादा प्रभाव ना होने से फिलहाल 2-3 दिन भारी बारिश की संभावना कम है, हालांकि हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 23 जुलाई के बाद तेज बारिश के आसार है।

शनिवार को कहां कैसा रहा मौसम

  • श्योपुर ,बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, राजगढ़, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुर्णा, डिंडौरी, मंडला, उमरिया, सीधी, सिंगरौली, रीवा, मऊगंज, बैतूल, मैहर, जबलपुर, कटनी में आकाशीय बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश हुई।
  • खजुराहो में दिन का तापमान 35.6 डिग्री, सीधी में 34.6 डिग्री, सतना में 33.9 डिग्री, मंडला में 33.5 डिग्री, दतिया, रायसेन और नर्मदापुरम में पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
  • 16 जिलों में बाढ़ का खतरा बताया गया था लेकिन कहीं ऐसी स्थिति सामने नहीं आई है। तेज बहाव के कारण श्योपुर की मोरडूंगरी नदी में नहाने गए 60 साल के एक बुजुर्ग बह गए।

MP Weather Forecast till 23 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews