मध्य प्रदेश वेदर अपडेट : छाए रहेंगे बादल, कई जिलों में बारिश- ओलावृष्टि की चेतावनी, 6 फरवरी के बाद फिर बदलेगा मौसम

weather update

MP Weather Alert Today : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय वेदर सिस्टम के चलतैे मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। तापमान में परिवर्तन के साथ सुबह सुबह हल्की गुलाबी ठंड महसूस हो रही है, पिछले 24 घंटों में कई जिलों में बादल छाए रहे और बूंदाबांदी हुई। आज रविवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।इधर, पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ते ही हवाओं का रुख बदलेगा और 6 फरवरी के बाद पारे गिरने से ठंड बढ़ेगी और फिर 15-20 फरवरी के बाद वापस तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

आज 2 दर्जन जिलों में बारिश/ओले गिरने की चेतावनी

  • आज रविवार को भिंड, श्योपुर कलां, मुरैना, ग्वालियर, दतिया/रतनगढ़, अशोकनगर, शिवपुरी और निवाड़ी, ओरछा में बिजली के साथ हल्की गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही गुना, उत्तरी नीमच, टीकमगढ़, छतरपुर, खजुराहो, पन्ना में हल्की बारिश होने की संभावना है।
  • सतना/चित्रकूट में भी दोपहर के समय बारिश के आसार है। भिंड-मुरैना में हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल रहेंगे।
  • भिंड और मुरैना जिले में कुछ स्थानों पर बारिश तो ग्वालियर, दतिया, शिवपुरी, श्योपुर, टीकमगढ़, नीमच और निवाड़ी जिलों में कहीं-कहीं बौछार पड़ सकती हैं।
  • भिंड, मुरैना और श्योपुर जिलों में ओलावृष्टि गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी जारी की है। ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में कोहरा छा सकता है।
  • 5 फरवरी को को भी ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग समेत मंडला, सिवनी, बालाघाट और छिंदवाड़ा में हल्की बारिश हो सकती है।

जानिए पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, पहले और दूसरे सप्ताह में गुलाबी ठंड जारी रहेगी।तीसरे और चौथे सप्ताह से गर्मी का असर दिखाई देगा, इस दौरान रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की भी संभावना है। 5-6 फरवरी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख फिर उत्तरी होगा और रात के तापमान में भी कमी आएगी जिससे ठंड़ का असर दिखाई देगा। 6-7 फरवरी के बाद ठंड के साथ शीतलहर और कोहरे की भी संभावना है।

जानिए पूरे हफ्ते के मौसम का हाल

  • प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान दतिया में 5.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। अशोकनगर की आवरी में 6.4, छतरपुर के बिजावर में 7.5, शहडोल के कल्याणपुर में 7.2, नर्मदापुरम के पचमढ़ी में 7.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।
  • जबलपुर में न्यूनतम 11.6 अधिकतम 27.4, छिंदवाड़ा में न्यूनतम 11 अधिकतम 27.3, मंडला में न्यूनतम 9.6 अधिकतम 29.2, रीवा में न्यूनतम 8.4 अधिकतम 25.6, भोपाल में न्यूनतम 11.6 अधिकतम 29.01, ग्वालियर में न्यूनतम 8.3 अधिकतम 26.02, इंदौर में न्यूनतम 14.4 अधिकतम 29.4, पचमढ़ी में न्यूनतम 7.4 अधिकतम 25.02 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews