MP Weather Alert : आज से 4 संभागों में फिर बदलेगा मौसम, छाए रहेंगे बादल, बारिश-आंधी के साथ ओलावृष्टि, 5 फरवरी के बाद बढ़ेगी ठंड

mp weather

Madhya Pradesh Weather Alert Today : मध्य प्रदेश के मौसम में आज शनिवार से एक बार फिर बदलाव देखा जाएगा। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। इसका सबसे ज्यादा असर ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग में देखने को मिलेगा।हालांकि 6 फरवरी के बाद तापमान गिरने से ठंड बढ़ेगी और फिर 15-20 फरवरी के बाद वापस तापमान में वृद्धि होने लगेगी।

अगले दिन तक कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से आज शनिवार से ग्वालियर, चंबल, रीवा और सागर संभाग के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगले तीन दिन तक ग्वालियर, शिवपुरी और दतिया में गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि चार फरवरी से भिंड-मुरैना में हल्की ओलावृष्टि होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं। भोपाल, इंदौर और जबलपुर में बादल रहेंगे।

इन जिलों में छाएगा कोहरा

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी समेत कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिल सकता है, वही रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, नीमच, अशोकनगर और श्योपुर जिले में हल्का कोहरा रहेगा। पहले और दूसरे सप्ताह में गुलाबी ठंड जारी रहेगी।तीसरे और चौथे सप्ताह से गर्मी का असर दिखाई देगा, इस दौरान रात का तापमान सामान्य से ज्यादा रहने की भी संभावना है।
  • आज सुबह विदिशा, छतरपुर और पन्ना में मध्यम से घना कोहरा (एमडीएफ)तो निवाड़ी, टीकमगढ़, दमोह, उत्तरी सतना, रीवा, मऊगंज, पश्चिम रायसेन में उथला से मध्यम कोहरा (एमडीएफ) रहा। इसके अलावा खजुराहो हवाई अड्डे पर न्यूनतम दृश्यता 50 मीटर के साथ मध्य भोपाल, ग्वालियर, शिवपुरी और अशोकनगर जिले; भोपाल हवाई अड्डे में 200 मीटर; ग्वालियर एयरपोर्ट में 250 मीटर; तथा टीकमगढ़ एवं दमोह में 200-500 मीटर दर्ज की गई ।

5 फरवरी के बाद तापमान गिरने से बढ़ेगी ठंड

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  दो-तीन दिन चंबल संभाग के जिलों के साथ निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिलों में कहीं-कहीं हल्का से लेकर मध्य कोहरा छाए रह सकता है। 5-6 के बाद पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ने से हवाओं का रुख फिर उत्तरी होगा और 4-5 फरवरी से रात के तापमान में कमी आएगी और कोहरे के साथ ठंड़ का असर दिखाई देगा। 6-7 फरवरी के बाद तापमान के और गिरने और ठंड बढ़ने के साथ शीतलहर चलने की भी संभावना है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश मौसम विभाग

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके प्रभाव से पाकिस्तान के मध्य से लेकर राजस्थान तक एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।इसके अलावा उत्तर भारत से लेकर मध्य प्रदेश तक लगभग 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम अभी भी बना हुआ है। अलग-अलग स्थानों पर सक्रिय इन मौसम प्रणालियों के असर से हवाओं का रुख दक्षिण-पूर्वी बना हुआ है और नमी आने से बादल छा गए हैं, जो बूंदाबांदी करा सकते हैं, लेकिन 6 फरवरी के बाद आसमान साफ होने से शीत लहर चलने की आशंका है जिसके कारण तापमान में ठंडक बढ़ेगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews