MP Weather: 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, आज कई जिलों में कोहरे-शीतलहर की चेतावनी,पढ़े IMD पूर्वानुमान

imd weather

UP Weather Update Today

MP Weather Update Today: वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है जिसके असर से मध्य प्रदेश के मौसम में 10 जनवरी के बाद फिर बदलाव देखने को मिलेगी। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में पारा 5 डिग्री से नीचे के साथ घना कोहरा, पाला और शीतलहर का असर देखने को मिला ।  एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) की मानें मंगलवार तक मौसम के ऐसा ही बना रहने के आसार है, 10 जनवरी को नया सिस्टम एक्टिव होगा, जो फिर मौसम में बड़ा बदलाव लाएगा।आने वाले दिनों में तीव्र ठंड और तेज शीतलहर के साथ पाले का प्रभाव देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग (MP Weather update today) के मुताबिक  जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है, जिसके कारण सोमवार से बर्फीली हवा थम जाएगी और दिन व रात के तापमान में राहत मिलेगी। आज रविवार को भी ग्वालियर औ इंदौर में घना कोहरा व शीतलहर के आसार हैं। अगले 24 घंटे में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से 9 जनवरी से ग्वालियर में थोड़ी राहत मिलेगी ।कई जिलों में फसलों पर पाला भी पड़ सकता है। दिन में तीव्र शीतल दिन भी रहेगा। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के नीचे ही दर्ज होगा।वही 7 से 9 जनवरी तक इंदौर में पारा सामान्य के आसपास बने रहेंगे।जबलपुर में अभी तीन दिनों तक ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना है।

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक आज रविवार से नया सिस्टम एक्टिव होने के आसार है , इसके प्रभाव से अगले दो दिन तक तापमान सामान्य बना रहेगा। इसके बाद 10 जनवरी से एक और सिस्टम सक्रिय होगा, जिससे 13 जनवरी को उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बारिश के आसार बन रहे हैं। इसका प्रभाव 14 जनवरी से मध्यप्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा और तापमान में गिरावट आते ही ठंड बढ़ेगी। मकर संक्राति के मौके पर ठंड एक बार फिर से असर पकड़ेगी। इधर,  राज्य के ज्यादातर जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है या फिर छुट्टी घोषित कर दी गई है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews