MP Weather Update: 3 संभागों का फिर बिगड़ेगा मौसम, 3 दिन तक छाए रहेंगे बादल, आज कई जिलों में गरज चमक के साथ बारिश, गिरेंगे ओले

MP weather

MP Weather Alert Today : अलग अलग स्थानों पर सक्रिय मौसम प्रणालियों के प्रभाव से मध्य प्रदेश के मौसम में अलग अलग रंग देखने को मिल रहे है। कहीं तेज धूप और गर्मी तो कहीं बादल के साथ बारिश देखने को मिल रही है। आज मंगलवार को भी चंबल के अलावा ग्वालियर एवं सागर संभाग के जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक,  दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से अगले तीन दिन ग्वालियर-चंबल में बारिश और ओले गिरने की संभावना है, जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत प्रदेश के अन्य हिस्से में मौसम साफ रहेगा। आज मंगलवार को ग्वालियर-चंबल के श्योपुर, मुरैना, भिंड और दतिया में हल्की बारिश हो सकती है। बुधवार को भिंड, मुरैना जिले में ओले भी गिर सकते हैं। 22 फरवरी को सिस्टम कमजोर हो जाएगा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। भिंड, ग्वालियर-दतिया जिले में बूंदाबांदी हो सकती है।

इन जिलों में बारिश की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 20 से 23 फरवरी के बीच फरवरी को पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी, शिवपुरी, ग्वालियर और दतिया जिलों में गरज चमक के साथ बारिश तो भिंड, मुरैना और श्योपुर में ओलावृष्टि के आसार है। चंबल संभाग के जिलों में, ग्वालियर, सतना, रीवा, सतना, अनूपपुर, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी , सिंगरौली, सीधी, मऊगंज, शहडोल, डिंडोरी और जबलपुर में बारिश के साथ बिजली गिर सकती है।21 और 22 फरवरी को ग्वालियर, भिंड, श्योपुरकलां, शिवपुरी मुरैना और दतिया में गरज-चमक की स्थिति रहेगी।

वर्तमान में सक्रिय है कई मौसम प्रणालियां

एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के आस-पास चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में सक्रिय है और दूसरा पश्चिमी विक्षोभ भी पछुआ पवनों के बीच अव्यस्थित है। एक प्रेरित चक्रवात उत्तर पश्चिमी सक्रिय है और जेट स्ट्रीम हवा भी प्रभावशील है। इन मौसम प्रणालियों के असर से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है जिससे बादल छा रहे हैं, बारिश की संभावना बन रही है।उ त्तर और मध्य भारत के ऊपर ऊपरी क्षोभमंडल में 250 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलने वाली जेट स्ट्रीम हवाओं के कारण भी तापमान में गिरावट हो सकती है, फिलहाल आगामी 22 फरवरी तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews