मध्य प्रदेश मौसम : 2 दिन बाद मिलेगी ठंड से राहत, आज भी कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट, पढ़े IMD लेटेस्ट अपडेट

सर्द हवाओं के चलते मौसम का मिजाज अभी दो दिन तक ऐसा ही बना रह सकता है। उसके बाद हवाओं का रुख बदलने से शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।
up weather

MP Weather Forecast: उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं के असर से मध्य प्रदेश में नवंबर में ही तेज ठंड का असर देखने को मिल रहा है। खास करके इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन सहित अधिकांश शहरों में पारा सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया जा रहा है। पिछले 2 दिन में भोपाल में रात का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुआ है। जो राजगढ़ में पहली बार सीजन में 6.5 डिग्री तक पारा जा पहुंचा । फिलहाल 2 दिन ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी ।18-19 नवंबर के बाद शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है। आज रविवार को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है।

आज इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, सीहोर, शिवपुरी, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, जबलपुर, डिंडौरी और अनूपपुर में कोल्ड वेव का अलर्ट।

मध्य प्रदेश मौसम विभाग ताजा पूर्वानुमान

भोपाल मौसम केन्द्र के मुताबिक, दक्षिण श्रीलंका और इसके निकटवर्ती दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर ऊपरी वायुमंडलीय चक्रवातीय परिसंचरण के प्रभाव से, आज 15 नवंबर 2025 को प्रातः 08:30 बजे (IST) दक्षिण- पश्चिम बंगाल की खाड़ी में श्रीलंका तट के पास एक निम्न दाब क्षेत्र बना है। इससे संबंधित चक्रवातीय ऊपरी वायु परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊँचाई तक विस्तृत है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर झुका हुआ है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान धीमी गति से पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा की ओर बढ़ने की संभावना है। सर्द हवाओं के कारण प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। फिलहाल दो दिन तक यही स्थिति बनी रह सकती है। इसके बाद शीतलहर से राहत मिलने की उम्मीद है।

शनिवार को कहां कैसा रहेगा मौसम

  • रात का सबसे कम 6.5 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया।
  • भोपाल, राजगढ़ एवं रीवा में तीव्र शीतलहर
  • सीहोर, इंदौर, शाजापुर, सतना, शहडोल, जबलपुर, खजुराहो, नौगांव एवं शिवपुरी में शीतलहर का प्रभाव रहा।
  • भोपाल में 8 डिग्री, इंदौर में 9.6 डिग्री, ग्वालियर में 9.9 डिग्री, उज्जैन में 11.7 डिग्री और जबलपुर में 9.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, बाकी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री या उससे अधिक रहा।

MP Weather Forecast Till 19 November 

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews