सोमवार को सीएम शिवराज देंगे प्रदेश को करोड़ों की सौगात, खातों में राशि होगी ट्रांसफर

सीएम शिवराज सिंह

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।मप्र के खंडवा उपचुनाव (Khandwa By-election) से पहले सौगातों का सिलसिला जारी है। अब सोमवार 27 सितम्बर 2021 को सीएम शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) खरगोन जिले के झिरन्या से मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना एवं निर्माण श्रमिकों के लिए अनुग्रह सहायता योजना में 14 हजार 475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ 35 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।इसके अलावा जन-कल्याण और सुराज अभियान के तहत 16 विद्युत उप-केन्द्रों का लोकार्पण और 13 उप केन्द्रों का भूमि-पूजन करेंगे। इनकी कुल लागत 321 करोड़ 80 लाख रुपये है।

यह भी पढ़े.. MP Weather : 24 घंटे बाद बदलेगा मप्र का मौसम, 17 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

दरअसल, 4 मई 2021 को सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री जन-कल्याण संबल योजना(Chief Minister Jan-Kalyan Sambal Yojana) में असंगठित क्षेत्र के 16 हजार 844 श्रमिक परिवारों को मृत्यु सहायता के रूप में 379 करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि सिंगल से अंतरित की गई।इसी कड़ी में  अब 14 हजार 475 श्रमिकों के खाते में 321 करोड़ 35 लाख रूपये की अनुग्रह सहायता राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।  अंतरित की जाने वाली राशि में संबल योजना के 13 हजार 769 प्रकरणों में 307 करोड़ 23 लाख रूपये तथा निर्माण श्रमिकों को अनुग्रह सहायता राशि के 706 प्रकरणों में 14 करोड़ 12 लाख रूपये की राशि शामिल हैं।

श्रम मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह (Labor Minister Brijendra Pratap Singh) ने बताया कि म.प्र. भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल और म.प्र. शहरी एवं ग्रामीण असंगठित कर्मकार कल्याण मण्डल द्वारा प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों एवं उनके परिवार के लिए जन्म से मृत्यु तक अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।मण्डल द्वारा अनुग्रह सहायता योजना में सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख, आंशिक स्थाई अपंगता पर एक लाख और स्थाई अपंगता पर 2 लाख रूपये की सहायता प्रदान की जाती है।

यह भी पढ़े.. MP : इन अधिकारियों के लिए काम की खबर, एनएसपी पोर्टल पर होगा सत्यापन

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर (Energy Minister Pradyuman Singh Tomar) ने जानकारी दी है कि लोकार्पित होने वाले उप-केन्द्रों से 15 जिलों के 2 लाख 92 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी। लोकार्पित होने वाले उप-केन्द्रों में एक उप केन्द्र 220 के.व्ही. वोल्टेज, 6 उप-केन्द्र 132 के.व्ही. वोल्टेज और 9 उप केन्द्र 35 के.व्ही. वोल्टेज के हैं। इनकी कुल लागत 287 करोड़ 33 लाख रुपये है। जिन 33/11 के.व्ही के 13 उप-केन्द्रों का भूमि-पूजन होगा, उनकी कुल लागत 34 करोड़ 47 लाख रुपये है। इनसे भविष्य में 11 जिलों के 42 हजार से ज्यादा उपभोक्ता लाभांवित होंगे।

एक नजर लोकार्पण और भूमि-पूजन पर

  •  खरगोन जिले के झिरन्या, आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा, भोपाल के पत्रकार कॉलोनी एवं महाबड़िया, निवाड़ी के निवाड़ी, सिवनी के घंसौर, राजगढ़ के माचलपुर, शहडोल के कनाड़ी खुर्द, डिण्डोरी के करोंदी, सीधी के मवई, रीवा के कांटी, अशोकनगर के रातीखेड़ा, शिवपुरी के छर्ज, देवास के पटाड़ी, मंदसौर के कचारिया और नीमच जिले के भड़भड़िया में नव-निर्मित विद्युत उप केन्द्र का लोकार्पण करेंगे।
  • मण्डला जिले के भावल, नरसिंहपुर के बहोरीपार, छिंदवाड़ा के हिरदागढ़, छतरपुर के इमलिया, खण्डवा के गुलई, खरगोन के सिरवेल और मोहनपुरा, शाजापुर के मकोड़ी, अलीराजपुर के करजवानी, उज्जैन के असावता और सगवाली, रतलाम के अमलेटा और धार जिले के पड़ियाल में विद्युत उप-केन्द्र के निर्माण के लिये भूमि-पूजन करेंगे।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews