मध्य प्रदेश में फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, रीवा में सबसे महंगा, जानें जिलेवार रेट

mp petrol disel price

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। Petrol-Diesel Latest Price Today 22 March 2022: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद  एक बार फिर देश पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर पेट्रोल (MP Petrol Price Hike) और डीजल (MP Diesel Price Hike) के दाम 80 पैसे प्रति लीटर बढ़े है।इसका असर मध्य प्रदेश पर भी पड़ा है।राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज मंगलवार को पेट्रोल की कीमत 95.41 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 96.21 और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर से 87.47 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है।वही मुंबई में पेट्रोल 109.98 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 110.82 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है।

यह भी पढ़े.. CM का बड़ा ऐलान-NPS वाले कर्मचारियों के वेतन से कटौती बंद, 1 अप्रैल से इतनी बढ़कर आएगी सैलरी

इस बढ़ोतरी का असर मध्य प्रदेश (MP Petrol Diesel Price Hike) में भी देखने को मिला है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर सहित प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल के दामाें में 80 से 88 पैसे और डीजल में 82 पैसे की वृद्धि की गई है।भोपाल में  पेट्रोल 108.11 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.70 रुपये प्रति लीटर, इंदौर में पेट्रोल 108.13 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है।वही ग्वालियर में पेट्रोल 108.00 रुपये प्रति लीटर और डीजल 91.60 रुपये प्रति लीटर, जबलपुर में पेट्रोल 108.41 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.00 रुपये प्रति लीटर, रीवा में पेट्रोल 110.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर और उज्जैन में पेट्रोल 108.65 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.21 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

यह भी पढ़े..MP: आज जबलपुर-इटारसी आएगी स्पेशल ट्रेन, छिंदवाड़ा से 2 नई ट्रेनें भी शुरू, देखें शेड्यूल

इसके अलावा आज मंगलवार की सुबह 6 बजे से पहले तक शहर में पेट्रोल का रेट 107 रुपये 03 पैसे और डीजल का 90 रुपये 69 पैसे प्रति लीटर बिक रहा था, लेकिन 6 बजे के बाद ग्वालियर जिले में स्पीड पेट्रोल पर 87 पैसे की बढ़ोतरी की गई है जो की पहले कीमत 110.04 पैसे पर था। इजाफे के बाद अब यह 110.91 रुपये प्रति लीटर हो गया है।आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर, HPCL के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। BPCL उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews