
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 15 Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए मोदी सरकार ने 3 दस्तावेजों को अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में 15वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक करवाना अनिवार्य है। अगर योजना से जुड़े किसान 15 अक्टूबर तक eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक नहीं करवाते हैं तो किस्त अटक या रुक सकती है। वही भरे गए आवेदन फॉर्म को भी अच्छी तरह से चेक कर लें, ताकी कोई जेंडर की गलती, नाम की गलती, आधार नंबर में गलती न हो, अन्यथा आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
कब आएगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त
दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह पैसा हर 4 महीनों में 2000-2000 रुपये के तौर पर 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है।योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि नंवबर के पहले सप्ताह में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है। हालांकि किस्त की फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।वही ताजा स्टेटस ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है।
इन किसानों की अटक सकती है अगली किस्त
- जो अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से किस्त का लाभ ले रहे हैं। ऐसे लोगों को नोटिस भेजा जा रहा है और उनसे रिकवरी भी की जा रही है।
- जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाई है और जिन्होंने भू-सत्यापन भी नहीं करवाया है
- अगर आपका आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है। आपके फॉर्म में किसी प्रकार की कोई गलती है या बैंक खाता संख्या गलत है, तो आपकी किस्त अटक सकती है।
जानिए eKYC की आसान सी प्रक्रिया
- पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
- आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।
कैसे चेक करें अगली किस्त पर ताजा स्टेटस
- सबसे पहले किसान आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद वह होमपेज पर Farmers Corner के सेक्शन में जाएं।
- अब किसान Beneficiary List पर क्लिक करें।
- इसके बाद किसान अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें। अब Get Report पर क्लिक करें।
- इसके बाद लिस्ट में अपना नाम चेक कर लें।
- यदि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिंडिंग के आगे ‘NO’ लिखा है। इसका मतलब है कि आप पीएम किसान
योजना के पात्र नहीं है।अगर इन तीनों के आगे ‘YES’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

