PM Kisan 17th Installment : किसानों के लिए अपडेट, 31 मार्च तक निपटा लें ये काम, वरना अटकेगी अगली किस्त, जानें कब खाते में आएंगे दो-दो हजार?

pm kisan yojana

PM Kisan 17th Installment/eKYC: पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पात्र किसानों के लिए काम की खबर है। अगर आपने अगली किस्त के लिए अबतक ईकेवायसी नहीं करवाई है तो  31 मार्च 2024 तक करवा लें, अन्यथा राशि अटक या रुक सकती है। पीएम किसान मोबाइल ऐप , CSC और किसान pmkisan.gov.in की वेबसाइट पर जाकर ओटीपी के माध्यम से भी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

ध्यान रहे 17वीं किस्त का लाभ केवल उन किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC के साथ बैंक खाता आधार से लिंक और भूमि सत्यापन करवा लिया है।पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

पीएम किसान योजना में मिलते है सालाना 6000

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर चार माह में 3 बराबर किस्तों में 2000-2000 करके सालाना 6000 रुपये दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारत का नागरिक है। यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है।

कब आएगी पीएम किसान योजना की 17 वीं किस्त?

पीएम योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच जारी की जाती है। दूसरे शब्दों में कहें तो अब अप्रैल से जुलाई के बीच 17वीं किस्त जारी की जाएगी। चुंकी अप्रैल से जून के बीच लोकसभा चुनाव होना है और आचार संहिता लागू है। संभावना जताई जा रही है कि जून महिने में अगली किस्त भेजी जा सकती है, क्योंकि 4 जून को नतीजे आ जाएंगे, हालांकि तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

वेबसाइट पर जाकर ऐसे करें ईकेवाईसी

  1. पीएम किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ।
  2. फार्मर कॉर्नर के तहत ‘e-KYC’ विकल्प पर क्लिक करें ।
  3. अब आधार नंबर प्रोवाइड कराएं।
  4. इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे सबमिट कर दें।
  5. इसके साथ ही आपका ईकेवायसी पूरा हो जाएगा।

PM Kisan ऐप से करें e-KYC

  • पीएम किसान ऐप के तहत किसान फेस ऑथेंटिकेशन फीचर के माध्यम से घर बैठे आसानी से ई-केवाईसी करवा सकते हैं।
  • गूगल प्ले स्टोर से PM Kisan ऐप डाउनलोड करें।
  • ऐप में आधार नंबर और बेनिफिशरी आईडी डालकर लॉगिन करें।
  • मोबाइन नंबर पर मिले OTP को दर्ज करें।
  • फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए अपनी e-KYC पूरा करें।

PM Kisan Yojana – लिस्ट में चेक करें अपना नाम

  • पीएम किसान सम्मान निधि की अधिकारिक वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/) पर जाएं ।
    पोर्टल पर शो हो रहे Know Your Status के ऑप्शन को सेलेक्ट करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कराएं।अगर रजिस्ट्रेशन नंबर नहीं है तो आप Know your registration no.के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करना है।अब आपके पास एक ओटीपी आएगा।ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन नंबर पता चल जाएगा।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करने के बाद आपको अपना स्टेटस पता चल जाएगा।अगर गांव के लोगों का नाम भी देखना चाहते हैं तो आपको पीएम किसान के पोर्टल पर जाकर
  • Beneficiary List के विकल्प को सेलेक्ट करना है।अपना राज्य,जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करना है।
    Beneficiary List को डाउनलोड करके देख सकते हैं कि आपके नाम के साथ गांव में और किस व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिल रहा है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews