
PM Kisan 14th Installment : 14वीं किस्त से पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए बड़ी अपडेट है। जिन किसानों के खाते में अबतक 13वीं किस्त नहीं आई है, वे चिंतित ना हो। अगर आपके खाते में सभी डिटेल्स सही है, आपने ईकेवायसी और भूलेख सत्यापन की प्रक्रिया पूरी कर ली और आप योजना के पात्र है तो 14वीं किस्त के साथ आपको 13वीं किस्त के 2000 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे। संभावना जताई जा रही है कि मई अंत या जून के पहले सप्ताह तक 14वीं किस्त जारी की जा सकती है।
नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि 14वीं किस्त का पैसा मई के अंत तक या जून के पहले सप्ताह में कभी भी जारी किया जा सकता है। हालांकि फाइनल डेट को लेकर अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ध्यान रहे 14वीं किस्त पाने के लिए ई-केवायसी, भूलेखों का सत्यापन और बैंक खाते का आधार से लिंक होना जरूरी है।
3 किस्तों में 4 महीनों में मिलते है 2000
दरअसल, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र की एक बड़ी योजना है। इसके तहत करोड़ों लाभार्थी किसानों को सालाना 6000 रुपए दिए जाते है। यह राशि 3 किस्तों में हर 4 महीने में खातों में 2000-2000 रुपये के रुप में ट्रांसफर की जाती है। जिन किसानों के नाम खेती योग्य भूमि है, वे लाभ के पात्र हैं। संस्थागत भूमि धारकों, संवैधानिक पदों पर आसीन किसान परिवारों, राज्य या केंद्र सरकार के सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और सरकारी स्वायत्त निकायों में काम करने वाले लोगों को योजना से बाहर रखा गया है। वही 10,000 रुपये प्रति माह से अधिक आय वाले, पेंशनभोगी और डॉक्टर, इंजीनियर, वकील आदि इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
भौतिक सत्यापन, आधार कार्ड और ईकेवायसी जरूरी
अगर आप किसान हैं और आपने अब तक योजना में भौतिक सत्यापन नहीं कराया है, तो जल्द करा लीजिए, अन्यथा योजना से वंचित रह जाएंगे। चुंकी योजना में अब सभी लाभुकों का भौतिक सत्यापन कराना आवश्यक हो गया है, इसके लिए सभी पंचायतों में किसान सलाहकार एवं कृषि सलाहकार लाभुकों के घर-घर जाकर भौतिक सत्यापन करवाया जा रहा है। इस दौरान आधार कार्ड की कॉपी अनिवार्य है और जमीन के कागजात भी देने होंगे। किसानों को खाते का ई-केवाईसी कराना भी आवश्यक हैवही भौतिक सत्यापन में यह जांच की जाएगी कि जिन्हें यह लाभ मिलता है वह कहीं इनकम टैक्स तो जमा नहीं कर रहे हैं या फिर उनकी कहीं नौकरी तो नहीं लग गई है।
ऐसे चेक करें ताजा अपडेट
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें। इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
- अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।
- किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।यहां आपको स्टेटस के सामने ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे लिखे हुए मैसेज को देखना है।
- ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग यानी इन तीनों के आगे अगर ‘यस’ लिखा है, तो आपको किस्त का लाभ मिल सकता है।अगर इन तीनों के आगे या फिर किसी एक के भी आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।
- ईकेवायसी करने के लिए किसानों को दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करके अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

