Rajasthan Weather : मई तक जारी रहेगा वर्षा का दौर, 2 सिस्टम एक्टिव, इन जिलों आज बारिश-आंधी का अलर्ट, जानें शहरों का हाल-IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather alert Today : राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और दक्षिणी राजस्थान में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण प्रदेश का मौसम एकदम से बदल गया है, जिसके कारण सभी जिलों में बारिश और आंधी देखने को मिल रही है। पिछले 24 घंटों में 2 दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले 2 दिन तक सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।सीकर में 28 और 29 अप्रैल को बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है। मई के पहले सप्ताह तक राजस्थान में आंधी-बारिश जारी रहने का अनुमान है।

साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के पश्चिमी हिस्से (जैसलमेर-बीकानेर के ऊपर) पाकिस्तान सीमा पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है।वही मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र सीमा पर भी एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। दक्षिणी क्षेत्र में बने सिस्टम को अरब सागर से नमी मिल रही है, जिसके कारण मौसम में एकदम से बदलाव आ गया है और बारिश की गतिविधियां तेज होने लगी है।आज राजस्थान के सभी जिलों के लिए येल्लो अलर्ट जारी किया है। सभी जिलों में तेज मेघगर्जना के साथ आंधी और ओलावृष्टि की भी संभावना है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली भी चमक सकती है।आज से राज्य के ज्यादातर भागों में तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आएगी।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को राजधानी जयपुर सहित अजमेर अलवर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, करौली, कोटा, राजसमंद, प्रतापगढ़, सीकर, सिरोही, टोंक, उदयपुर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू और अन्य जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी (यलो अलर्ट) जारी किया है वही 30 अप्रैल को भी इस सिस्टम का असर अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक, बीकानेर और चूरू जिलों में पड़ने की संभावना जताई है, इस दौरान बारिश के साथ आंधी चल सकती है।28 और 29 अप्रेल को 90 प्रतिशत जिलों में बरसात होने की प्रबल संभावना है।

पिछले 24 घंटे का हाल

विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान बांसवाड़ा के दानपुर में 14 मिलीमीटर, भीलवाड़ा के बिजोलिया में 12 मिमी, बारां के अटरू में 12, चित्तौड़गढ़ के बेगू में 12 मिमी, झालावाड़ के पचपहाड़ में 11 मिमी, मनोहर थाना में 10 मिलीमीटर और अन्य कई स्थानों पर 9 मिमी से 1 मिमी तक बारिश दर्ज की गई। विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से शाम तक डबोक (उदयपुर) में नौ मिमी, जैसलमेर में 4.4 मिमी और भीलवाड़ा में बूंदाबांदी दर्ज की गयी है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 34.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस से लेकर 17.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews