Rajasthan Weather : मौसम में फिर बदलाव, पश्चिमी विक्षोभ का असर, 15 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश-आंधी, जानें IMD का पूर्वानुमान

imd weather

Rajasthan Weather Alert : नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आज सोमवार से राजस्थान के मौसम में बदलाव आने वाला है, जिसके चलते इस पूरे हफ्ते तेज आंधी तूफान के साथ बारिश ही संभावना जताई गई है। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 13 और 14 मार्च को राजस्थान में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसका असर राजसमंद,टोंक, बूंदी, जयपुर, अजमेर,भीलवाड़ा में नजर आएगा।वही पश्चिमी राजस्थान के हनुमानगढ़. गंगानगर और जोधपुर के इलाकों में धूलभरी आंधियों के साथ बारिश हो सकती है।

आज सोमवार को इन जिलों में बारिश 

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,  सोमवार को पूर्वी राजस्थान में जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की बारिश के आसार है। आज से पूर्वी राजस्थान के जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के आसार है। आज जयपुर, बूंदी, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, सिरोही, पाली, जालोर, टोंक, बाड़मेर और नागौर के इलाकों में बारिश के आसार है, इसके साथ ही कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आ सकता है।

आज से पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 13-14 मार्च से फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, राजसमंद, टोंक, नागौर, पाली में बारिश होगी।वही 14 मार्च से राजस्थान के पूर्वी हिस्से में बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान कहीं-कहीं बिजली भी गिर सकती है। जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में बारिश मंगलवार को भी होगी, लेकिन पश्चिम राजस्थान का मौसम शुष्क रहेगा। पूर्वी राजस्थान के अजमेर, कोटा, जयपुर और उदयपुर के जिलों में 13-14 मार्च को बादल गरजने के साथ बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

किसानों की बढ़ी चिंता

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 16 मार्च के बाद मौसम में फिर बदलावा आएगा। 16-17 मार्च को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा, जिससे आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इसके प्रभाव से राज्य में फिर से थंडरस्ट्रोम गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।मौसम के इस बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, इस बदलते मौसम से फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews