School-College Holiday : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज, मिलेगा लाभ

school holiday

School College Holiday 2023 : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए गर्मी का अवकाश घोषित किया गया है। इस बार गर्मी का अवकाश केवल 26 दिन रहेगा। परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक और माध्यमिक विद्यालयों में 21 मई से 30 जून तक गर्मी की छुट्टी होगी। जबकि परिषदीय विद्यालय 16 जून को खुल जाएंगे, वही, माध्यमिक विद्यालय 1 जुलाई से खुलेंगे।जिले में 1861 परिषदीय विद्यालय, 3 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय और 389 माध्यमिक विद्यालय संचालित होते हैं। इसमें 23 राजकीय,70 वित्त पोषित और 296 वित्त विहीन विद्यालय शामिल हैं।

इसके अलावा स्कूल का समय भी निर्धारित कर दिया है। 30 सितंबर तक स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा।मध्य प्रदेश में में 15 जून तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और शिक्षकों के लिए अवकाश 9 जून तक घोषित किया गया है। वहीं छत्तीसगढ़ में 15 जून 2023 तक कुल 46 दिनों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश की तारीखों का ऐलान किया गया है। उत्तर प्रदेश में 21 मई से 20 जून तक 40 दिनों के लिए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश की घोषणा की गई है। उड़ीसा में 18 जून, झारखंड में 10 जून तक के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान किया गया है।

विवि में जून में अवकाश

प्रभात खबर के अनुसार रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने 1 से 20 जून तक ग्रीष्मावकाश अवकाश घोषित किया है, पहले 22 मई से छुट्टियां घोषित की गई थी, लेकिन राजभवन के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है, इस संबंध में नई अधिसूचना जारी कर दी गई है। अब विवि में सिर्फ 20 दिनों का अवकाश होगा। कैलेंडर में संशोधन के निर्देश राजभवन से दिए गए है, विवि में छुट्टियों में समानता लाने के लिए अब हर साल 1 जून को कैंलेंडर तैयार होगा।

त्यौहारों की छुट्टियों में भी बदलाव

प्रभात खबर के अनुसार रांची विश्वविद्यालय प्रशासन ने अधिसूचना जारी करते हुए छुट्टी कैलेंडर में संशोधन करते हुए ग्रीष्मावकाश की तिथि एक जून से 20 जून तक तय कर दी है। विश्वविद्यालय ने 9 अगस्त 2023 को आदिवासी दिवस की छुट्टी की घोषणा की है । इसके अलावा धनतेरस, दीपावली, बिरसा जयंती, झारखंड स्थापना दिवस, चित्रगुप्त पूजा व छठ पूजा की छुट्टी तिथि में भी बदलाव कर दिया गया है। अब यह छुट्टी नौ नवंबर से 22 नवंबर तक होगी यानी 4 दिन की छुट्टी रहेगी। पूर्व में यह छुट्टी 10 नवंबर से 21 नवंबर तक थी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews