School Holiday 2023 :छात्रों को बड़ी राहत, फिर अवकाश घोषित, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday

MP School Holiday 2023: मध्य प्रदेश के स्कूल छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। शाजापुर और उज्जैन के बाद अब बारिष , शीतलहर और मौसम खराब होने के चलते रतलाम कलेक्टर ने भी स्कूलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया है। आदेशानुसार जिले  में आंगनबाड़ी और प्राइवेट स्कूलों में प्री स्कूल क्लास (नर्सरी, एलकेजी, यूकेजी) की 27 और 28 जनवरी को छुट्टी घोषित की गई है। 29 जनवरी को रविवार की छुट्टी रहेगी, ऐसे में अब सोमवार को स्कूल खुलेंगे।

शाजापुर-उज्जैन में भी आज अवकाश

  • इससे पहले शाजापुर और उज्जैन जिले में भी सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।  शाजापुर कलेक्टर दिनेश जैन ने शीतलहर को देखते हुए सभी शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में नर्सरी से कक्षा 5वीं तक विद्यार्थियों के लिए आज शुक्रवार 27 जनवरी 2023 का छुट्‌टी घोषित किया है। इस संबंध में गुरुवार देर शाम जिला शिक्षा अधिकारी विवेक दुबे ने आदेश जारी किया है।
  • वही उज्जैन में भी शीतलहर को देखते हुए जिला अंतर्गत संचालित सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों एवम समस्त आंगनवाड़ी के लिए आज दिनांक 27 जनवरी का अवकाश घोषित किया गया है । हालांकि कक्षा 9 से 12 की कक्षाएं एवम् परीक्षाएं यथावत संचालित होगी। इधर, 28 को चौथा शनिवार पड़ रहा है, ऐसे में कई जिलों के कई स्कूल में बंद रह सकते है। वही 29 को रविवार पड़ेगा, ऐसे में अब सोमवार 30 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

फरवरी तक बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज शुक्रवार 27 जनवरी को भोपाल-इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 33 जिलों में बारिश होने के आसार है। वही 28 जनवरी शनिवार को प्रदेश में फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, इससे फरवरी के पहले सप्ताह तक बारिश का दौर जारी रहेगा। वही 30 जनवरी तक कोहरा और धुंध छाए रहने के आसार है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews