MP में बीजेपी के क्लीन स्वीप पर बोले शिवराज ‘न कांटा मिला न टक्कर’, कहा ‘कोई एंटी इनकंबेंसी नहीं थी’

Shivraj Singh Chauhan

Shivraj Singh Chouhan on MP election results : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि इस बार बीजेपी ने अभूतपूर्व जीत हासिल की है। रविवार देर शाम तक मध्य प्रदेश में तस्वीर एकदम साफ हो गई है और बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा सही साबित हुआ है। इस जीत के बाद शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री निवास पर अपनी पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ कार्यकर्ताओं से बात करते दिखे। इस दौरान उनकी खुशी साफ झलक रही थी। यहां बिना कांग्रेस का नाम लिए उन्होने कहा कि लोग कांटे की टक्कर बता रहे थे लेकिन न कांटा मिला न टक्कर।

शिवराज ने कहा ‘अभूतपूर्व जीत’

शिवराज सिंह चौहान ने बीजेपी की जीत के बाद कहा कि इस बार बहुत बड़ी जीत मिली है। उन्होने कहा कि ‘इस बार की विजय बहुत बड़ी विजय है। मध्य प्रदेश में ऐसे कहते थे लोग एंटी इनकंबेंसी..कांटे की टक्कर। न कांटा मिला न टक्कर। जनता ने ऐसा प्रेम और आशीर्वाद दिया है। कुछ सीटें हम दो सौ, तीन सौ से हार गए। अगर वो भी मिल जाती तो हम 180 के पार हो जाते। अभूतपूर्व विजय है।’ 

बीजेपी में जश्न का माहौल

शिवराज सिंह चौहान लगातार बीजेपी की प्रचंड जीत का दावा करते आ रहे थे। एक दिन पहले भी उन्होने कहा था कि इस बार सारे अनुमान फेल हो जाएंगे और उनकी ये बात सच साबित हुई है। मध्य प्रदेश के नतीजे चौंकाने वाले हैं, खासकर जिस तरह कांग्रेस को करारी हार मिली है..उसकी उम्मीद शायद कोई नहीं कर रहा था। अब बीजेपी की जीत के बाद सबके मन में ये सवाल है कि क्या पांचवीं बार शिवराज सिंह चौहान को सूबे के मुखिया की जिम्मेदारी दी जाएगी। ये सवाल जब नरेंद्र सिंह तोमर से किया गया तो उन्होने कहा कि किसी भी दल की एक प्रक्रिया होती है और उस प्रक्रिया के आधार पर ही ये तय किया जाएगा। बहरहाल, बीजेपी मध्य प्रदेश जीत चुकी है और अभी कुछ दिनों तक वहा जश्न जारी रहने वाला है।

[dgv_vimeo_video id=”890809140″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews