Transfer 2023 : आईएएस सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले, 34 को मिली नवीन पदस्थापना, आदेश जारी, यहां देखें लिस्ट

केंद्र सरकार ने रविवार को एजीएमयूटी कैडर के बड़ी संख्या में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

Transfer 2023 : राज्य में तबादले का दौर जारी है। लगातार अधिकारी कर्मचारियों के तबादले किए जा रहे हैं। आईएएस अधिकारी सहित राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए। दो दर्जन राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी सहित आईएएस अधिकारियों के तबादले के आदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी किया गया है।

राजस्थान कार्मिक विभाग द्वारा जारी किए गए। आदेश के तहत 25 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसके साथ ही 9 आईएएस अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं।

इनके हुए तबादले

  • केसर लाल मीणा को आयुक्त नगर निगम बीकानेर नियुक्त किया गया है।
  • गोपाल राम बिरदा को अतिरिक्त आयुक्त कॉलेज शिक्षा, राजस्थान जयपुर नियुक्त किया गया है।
  • अनिता मीणा को उपायुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले एवं पदेन शासन उप सचिव जयपुर नियुक्त किया गया है।
  • वीरेंद्र सिंह चौधरी को अतिरिक्त जिला कलेक्टर न्यायालय बूंदी नियुक्त किया गया है।
  • चेतन चौहान को रजिस्ट्रार राजस्थान संस्कृत विश्व विद्यालय नियुक्त किया गया है
  • बीना महावर को अतिरिक्त जिला कलेक्टर और अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट भरतपुर नियुक्त किया गया है।
  • चांदमल वर्मा अतिरिक्त निदेशक स्थानीय निकाय विभाग जयपुर नियुक्त किया गया।
  • अंबा लाल मीणा को विशेष अधिकारी, जयपुर शहर परिवहन सेवा लिमिटेड जयपुर नियुक्त किया गया है।
  • राजेंद्र सिंह चंद्रावत को जिला आबकारी अधिकारी पाली नियुक्त किया गया है।
  • राजकुमार कस्बा को अतिरिक्त जिला कलेक्टर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट धौलपुर नियुक्त किया गया है।

इन आईएएस के तबादले

  • अंशु प्रिया को असिस्टेंट कलेक्टर और एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ट्रेनिंग के लिए जोधपुर भेजा गया है।
  • दिव्यांश सिंह को असिस्टेंट कलेक्टर एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट ट्रेनिंग के लिए जालौर भेजा गया है।
  • मोहित कसनिया को बूंदी भेजा गया है।
  • प्रीतम कुमार को हनुमानगढ़ नियुक्त किया गया है।
  • सक्षम गोयल को चुरू भेजा गया है।
  • अक्षय चौधरी को बीकानेर भेजा गया है।

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”453758″ /]

[wp-embedder-pack width=”100%” height=”400px” download=”all” download-text=”” attachment_id=”453759″ /]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews