UP Weather : चक्रवाती तूफान का असर, छाएंगे बादल, 48 घंटे तक इन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, तापमान में परिवर्तन, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Alert Today : चक्रवाती तूफान मोका ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश का मौसम बदल दिया है। यूपी मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के लिए लखनऊ, कानपुर और वाराणसी समेत प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में प्री-मानसून बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान धूल भरी आंधी और बिजली गिर सकती है। अगले तीन दिन 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से धूल भरी हवा चलने की चेतावनी जारी की है।वही  अन्य जिलों में तापमान बढने के संकेत है। इधर, 15 जून से पहले यूपी में मानसून की दस्तक हो सकती है।

30/40 km/h की रफ्तार से चलेगी हवाएं, 26 तक बारिश के आसार

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने से बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से नमी आ रही है जिससे प्रदेश में आंधी के साथ बारिश देखने को मिल रही है। अगले दो दिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंधी और धूलभरी हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की गति से चलने की संभावना है। नौतपे के चलते 18 मई से लेकर 20 मई तक फिर से गर्मी पड़ने के आसार है और तापमान 43 डिग्री सेल्सियस के पार कर सकता है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 20-21 मई को भी मौसम शुष्क ही रहेगी।लेकिन प्रदेश में 22 से फिर बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा, जो 26 मई तक रहने के आसार हैं। 22 मई से बूंदाबांदी का दौर शुरू होगा। 24 मई को पूरे उत्तर प्रदेश में बारिश के आसार हैं। इसके बाद 26 मई तक ये दौर बना रहने के आसार हैं। बारिश और तेज हवाओं के कारण तपन कम होगी और पारे में गिरावट के भी आसार हैं।

इन जिलों में आंधी-बारिश के आसार

  1. बागपत, बरेली, बदायूं, आगरा, मथुरा, मुरादाबाद, अमरोहा, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, हापुड़, सहारनपुर, अलीगढ़, हाथरस, मुजफ्फरनगर, रामपुर, शाहजहांपुर, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, शामली, बिजनौर, नजीबाबाद , फर्रुखाबाद, इटावा, औरैया, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, कन्नौज, चित्रकूट, कानपुर देहात, ​​​​प्रयागराज, वाराणसी समेत अन्य।
  2. वेस्ट यूपी के लोनी देहात, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम छपरौला, बड़ौत, बागपत, मेरठ, खेकड़ा, मोदीनगर, किठौर, गढ़मुक्तेश्वर, पिलखुआ, हापुड़, सियाना, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, जहांगीराबाद में हल्की तीव्रता वाली बारिश हो सकती है।

जानिए जिलों का हाल

  1. बंगाल की खाड़ी में विकसित हुए चक्रवाती तूफान मोका का असर आगरा में बुधवार को भी देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी के आसार हैं। गुरुवार तक बादल छाए रहेंगे।
  2. लखनऊ में भी मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है।   न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री तक रहने की संभावना  है। 25 से 29 जून के आसपार लखनऊ में मानसून के आने जाने के आसार हैं।
  3. गाजियाबाद में अगले 3 दिनों तक अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं।
  4. नोएडा के तापमान में एक से दो डिग्री तक गिरावट आ सकती है।  न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक जाने की संभावना है।
  5. प्रयागराज, आगरा, मेरठ, कानपुर, वाराणसी और गोरखपुर में मौसम साफ रहेगा। इसके आसपास के इलाकों में तेज धूप के साथ भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews