
UP Weather Alert Today 2023: उत्तर प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है, पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश और घने कोहरे का प्रभाव देखने को मिला।वही आज शुक्रवार सुबह से ही यूपी के कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर, अयोध्या, प्रयागराज, वाराणसी, गाजियाबाद, इटावा, कन्नौज, उन्नाव में बादल छाए हुए हैं और तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज हुई।
यूपी मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। 75 जिलों में अगले चार दिन ( 30 जनवरी) तक घने बादलों के साथ गरज चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है, हालांकि अगले 2 दिन तक ठंड का असर कम रहेगा। 29 और 30 को भी पश्चिमी विक्षोभ के चलते यूपी में बारिश के आसार हैं। 28 जनवरी से लेकर 30 जनवरी तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 29 और 30 को बारिश के आसार हैं। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में घने कोहरे का पूर्वानुमान भी जारी किया है।
छाए रहेंगे बादल, बढ़ेगा तापमान
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज 27 जनवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होकर देश के पंजाब और उत्तर भारत से होकर गुजरेगा। इससे 29 और 30 को बादलों की आवाजाही के साथ बारिश का आसार बन रहे हैं। यूपी में आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है। 29 जनवरी से मौसम सामान्य होना शुरू हो जाएगा, क्योंकि ठंडी हवाएं आना बंद हो जाएगी । यूपी के कई हिस्सों में घना कोहरा पड़ने की संभावना है।
30 जनवरी तक ऐसा ही रहेगा मौसम
उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के मुताबिक, लखनऊ में 29 जनवरी से बारिश हो सकती है। वहीं गाजियाबाद आज कोहरा छाया रह सकता है। नोएडा और लखनऊ में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 28 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश शुरू हो जाएगी। 29 जनवरी को बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी और ये बारिश का सिलसिला 30 जनवरी तक जारी रहेगा।आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

