UP Weather : मौसम में उतार चढ़ाव जारी, तापमान में गिरावट, सर्द हवाओं से बढ़ी ठिठुरन, चलेगी शीतलहर, कोहरे का भी अलर्ट, जानें IMD अपडेट

up weather today

UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे दिसंबर का महीना आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे ठंड के तेवर भी सख्त होते जा रहे है। फिलहाल 20-21 दिसंबर तक मौसम के इसी तरह के बने रहने का अनुमान है। आज शनिवार 16 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन कई इलाकों में हल्के से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। खासतौर से पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तराई वाले इलाकों में कोहरा दिखाई देगा।इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है।वही बारिश के आसार भी नहीं है।

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक आज शनिवार 16 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पश्चिमी व पूर्वी यूपी के तराई क्षेत्रों में हल्के से मध्यम कोहरा छाने के आसार हैं। इसके अलावा 17 से 21 दिसंबर तक भी मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है, हालांकि कोहरे और धुंध का असर देखने को मिलेगा। फिलहाल 4-5 दिन तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार हैं। शनिवार और रविवार को शीतलहर चलेगी। अगले कुछ दिनों में प्रदेश के अधिकतर जिलों के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल सकती है ।पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम सिहरन बनी रहेगी।

आज शहरों का तापमान

  • बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर और वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 20 – 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान 9 -10 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से लेकर 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
  • बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर समेत इटावा में न्यूनतम तापमान 5 से 4 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 20 से 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
  • आजमगढ़, नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर, बाराबंकी, कन्नौज और हरदोई जैसे जिलों में अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews