
UP Weather Alert Today : उत्तर प्रदेश में मानसून के एक्टिव होते ही एक फिर मौसम सुहाना हो गया है। मौसम विभाग ने 21 अगस्त तक मौसम के यूही बने रहने के आसार जताए है। आज शुक्रवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। 18 अगस्त को दक्षिणवर्ती विंध्य एवं बुन्देलखंड के इलाकों में अच्छी बारिश होने की संभावना है। वही 19 और 20 अगस्त को पश्चिमी यूपी में कुछ स्थान पर और पूर्वी यूपी में अनेक स्थान पर बारिश होने के आसार है।बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जिससे एक हफ्ते पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।
पश्चिमी-पूर्वी यूपी में झमाझम बारिश
यूपी मौसम विभाग की मानें तो आज पश्चिमी यूपी के कुछ स्थानों और पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर बारिश गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। लखनऊ में भी 19 अगस्त तक हल्की से मध्यम बारिश के बाद 20 अगस्त से अच्छी बारिश होने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन और आकाशीय चमक तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, मिर्जापुर, प्रयागराज, सोनभद्र और उसके आपपास में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है।
यूपी में 23 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, 19 और 20 अगस्त को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश तो एक दो स्थान पर बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। 19 से 20 अगस्त को पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ एक स्थानों पर बारिश हो सकती है, इसके बाद 21 अगस्त से प्रदेश के सभी जनपदों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 21 और 22 अगस्त को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में लगभग सभी स्थानों पर गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। 21 अगस्त को दोनों हिस्सों में एक दो स्थान पर बिजली गिरने और तेज बारिश होने की भी संभावना है। प्रदेश में लगभग सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। 23 अगस्त को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थान पर और पूर्वी यूपी में लगभग सभी स्थान पर बारिश हो सकती है।
UP के इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट
यूपी मौसम विभाग के मुताबिक बांदा, झांसी, ललितपुर, महोबा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, मिर्जापुर, सोनभद्र, चंदौली, कानपुर नगर, कानपुर देहात, जालौन, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, बलिया में भारी से मध्यम बारिश हो सकती है। अमेठी, आजमगढ़, बांदा, चंदौली, फतेहपुर और गाजीपुर जिले में बादल गरजने के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। जौनपुर, कौशांबी, मऊ, मिर्जापुर, प्रतापगढ़ प्रयागराज, रायबरेली, संतरविदास नगर में बिजली गिर सकती है। इसके अलावा सोनभद्र, सुल्तानपुर, वाराणसी और उसके आसपास के क्षेत्र में गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

