UP Weather : मौसम में बदलाव जारी, छाएंगे बादल, 17 जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, कई क्षेत्रों में हीटवेव का असर, जानें IMD का पूर्वानुमान

up weather

UP Weather Update Today : उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार को भी मौसम के मिजाज बदले रहेंगे। आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के कासगंज, गंजडुंडवारा, एटा और मैनपुरी समेत 17 जिलों में बारिश और बूंदाबांदी की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते 7 जून तक 75 शहरों में 7 जून आंधी और बारिश के संकेत है। वही वेस्ट यूपी के जिलों में हीटवेव चल सकती है। इधर, 25 जून के बाद मानसून के एक्टिव होने से गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

यूपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज मंगलवार सहारनपुर, बिजनौर, आगरा, मथुरा अलीगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद, बहराइच, संभल, जौनपुर, आजमगढ़, मुरादाबाद, मथुरा, अमरोहा, हापुड़, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही 6-7 और 8 जून को 10 जिलों गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, भदोही, वाराणसी, प्रयागराज, जौनपुर, कौशांबी, चित्रकूट में हीटवेव का अलर्ट दिया गया है।वही केरल में मानसून के देरी से पहुंचने के चलते अब 27 जून के ही मानसूनी बारिश शुरू होने की संभावना है।

चक्रवाती घेरे का असर

यूपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि उत्तरी पाकिस्तान में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता और उत्तर पूर्व राजस्थान और आसपास चक्रवातीय परिसंचरण के कारण मौसम में बदलाव हुआ है। आज मंगलवार को राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के तमाम इलाकों में तापमान में वृद्धि का अनुमान है। हालांकि, आसमान में बादलों की भी आवाजाही होगी। अगले कुछ घंटों में यूपी के कासगंज, गंजडुंडवारा, एटा और मैनपुरी (यूपी) के आसपास के इलाकों में हल्की या तेज बारिश हो सकती है। 7 जून तक पूर्वांचल और बुंदेलखंड के कुछ शहरों में बारिश हो सकती है।

यूपी के जिलों का हाल

  1.  राजधानी लखनऊ में मंगलवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार के आसार है। कुछ स्थानों पर लोकल सिस्टम बनने की स्थिति में हल्की बारिश भी हो सकती है। शनिवार और रविवार को फिर आसमान में बादलों की आवाजाही शुरू होगी।
  2. नोएडा और गाजियाबाद में मंगलवार को सुबह से ही बादलों का असर दिख रहा है। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है।दोनों जगह अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार करने की संभावना है।
  3. पूर्वांचल के कई जिलों में बादलों का असर है।
  4. वाराणसी में अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। पूरे सप्ताह न्यूनतम तापमान में वृद्धि होगी। रविवार से एक बार फिर आसमान में बादलों का असर दिख सकता है।
  5. गोरखपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस पूरे सप्ताह इसी प्रकार की स्थिति रहेगी। शनिवार तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार वृद्धि के आसार हैं। रविवार से आसमान में बादल छा सकते है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews