MP Weather Alert : मप्र के इन संभागों में बारिश का अलर्ट, यहां ओलावृष्टि के आसार

MP weather alert

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट।  वातावरण में लगातार नमी मिलने के चलते मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मौसम (Weather) में बार बार बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग (Weather Department) ने अगले 24 घंटे में 4 संभागों में फिर गरज चमक के साथ बारिश (Rain) की संभावना है। वही 14 मई को एक बार फिर अरब सागर में लो प्रेशर सिस्टम बनने जा रहा है, जिसके चलते नमी बढ़ेगी और फिर बादल छाएंगे।

यह भी पढ़े.. MP Weather Alert: मप्र के 8 संभागों में बारिश की संभावना, मौसम विभाग का अलर्ट

मौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार, 12 मई को रीवा, सागर, ग्वालियर और चंबल में बारिश की संभावना है।14 मई को एक कम दबाव का क्षेत्र अरब सागर के दक्षिणी भाग में लक्षद्वीप के आसपास बनने जा रहा है, जो धीरे धीरे उत्तर दिशा की ओर केरल व कर्नाटक तटीय क्षेत्र तक पहुंचेगा। इसके बाद17 मई से इसका असर पश्चिमी मध्य प्रदेश में दिखाई देगा और इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर व चंबल संभाग में बारिश के आसार बन सकते है।वही ग्वालियर चंबल संभाग में इसके असर से 4 दिन मौसम में बदलाव रहेगा।

भारतीय मौसम विभाग (Weather Forecate)ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत सहित कई राज्यों में बारिश व तूफान का अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश के साथ आंधी चल सकती है। साथ ही कुछ स्थानों पर ओले गिरने की भी संभावना है। वही पश्चिम बंगाल, ओडिशा, बिहार के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़, केरल और लक्षद्वीप के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

weather

weather weather

Rainfall dt 12.05.2021
(Past 24 hours)
Umaria 3.2
Jabalpur 1.4
Sidhi 1.4
Damoh 1.0
Rajgarh trace
mm

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews