24 घंटे में बदलेगा MP के मौसम का मिजाज, छाएंगे बादल, 20 से ज्यादा जिलों आंधी बारिश के आसार, जानें शहरों का हाल-IMD का ताजा अपडेट

MP weather

MP Weather Alert Today : रविवार से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 11 फरवरी से 14 फरवरी के बीच सर्द हवाओं और ठंडी के साथ हल्की बारिश और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। एमपी मौसम विभाग की मानें तो 11 फरवरी से विपरीत दिशाओं की हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छाने के साथ नर्मदापुरम ग्वालियर एवं जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बारिश के आसार है। शनिवार शाम को भी बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट में हल्की बूंदाबांदी होने की आशंका है।

आज कैसा रहेगा मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार को अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, बालाघाट, सागर, छतरपुर,विदिशा, राजगढ़, अशोकनगर और दतिया में कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। सीधी, रीवा, मऊगंज, उमरिया, कटनी, पन्ना, छतरपुर और बैतूल में शीत लहर चलने का अनुमान है।कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। आज भोपाल में दिन का पारा 23 डिग्री तो रात का पारा 9 डिग्री ,इंदौर में दिन का पारा 22 डिग्री तो रात का पारा 12.6 डिग्री ,ग्वालियर में दिन का पारा 22 डिग्री तो रात का पारा 6 डिग्री और जबलपुर में दिन का पारा 23 डिग्री रात का पारा 8 डिग्री के बीच रह सकता है।

11 से 14 फरवरी के बीच बारिश की संभावना

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, साइकोनिक सकुर्लेशन सिस्टम की वजह11 फरवरी से विपरीत दिशाओं की हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छाने लगेंगे। 11 से 14 फरवरी के बीच जबलपुर, ग्वालियर, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर और रीवा संभाग में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। 12 फरवरी को सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग समेत विदिशा, नर्मदापुरम, बैतूल और रायसेन तो 13 फरवरी को  बैतूल, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा ,जबलपुर और शहडोल जिले में आंधी और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत से आगे बढ़ने से हवाओं का रुख लगातार उत्तरी बना हुआ है, जिसमें दिन और रात के तापमान में गिरावट आ रही है और ठिठुरन बढ़ गई है। 11 फरवरी से विपरीत दिशाओं की हवाओं (उत्तरी-दक्षिणी) का संयोजन होने के कारण बादल छाने लगेंगे और रविवार से बुधवार तक नर्मदापुरम और जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं आंधी के साथ वर्षा का क्रम भी शुरू हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews