MP Weather Alert : मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव: ठंड और कोहरे का प्रभाव

MP Weather

MP Weather Alert Today :  पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी क्षेत्र से आ रही हवाओं के कारण मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। अगले 24 घंटे के लिए प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ शीतल दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान है। फिलहाल 25-26 जनवरी तक मौसम के यूहीं बने रहने के आसार है, इसके बाद ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है।

एमपी के विभिन्न जिलों का मौसम पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में राजस्थान, उत्तर प्रदेश एवं बांग्लादेश में अलग-अलग तीन चक्रवाती घेरे बने हुए हैं, कर्नाटक से विदर्भ तक एक द्रोणिका गुजर रही है। इन मौसम प्रणालियों की वजह से उत्तर व उत्तर-पूर्व से आ रहीं सर्द हवाओं के साथ नमी भी आ रही है।इसके असर से ग्वालियर चंबल में शुक्रवार शनिवार को भी ठंड का प्रकोप जारी रहेगा और इन दो दिनों में शीतल दिन दर्ज किया जा सकता है हालांकि 20-21 जनवरी के बाद ही ठंड से थोड़ी राहत मिल सकेगी।

घना कोहरा और शीतल दिन की स्थिति

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात और 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीमभी मौजूद है। इसके अलावा कर्नाटक से विदर्भ से होकर छत्तीसगढ़ तक एक द्रोणिका बनी है और इसके असर से अरब सागर से कुछ नमी भी आ रही है, जिसके चलते जबलपुर, संभाग के जिलों में कहीं-कहीं बादल छा रहे हैं और बारिश की संभावनाएं बन रही है।

मौसम विभाग की चेतावनी

  • अगले 24 घंटे में छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, रीवा, पन्ना, ग्वालियर और भिंड,निवाड़ी और दतिया जिलों में शीतल दिन रहने के आसार हैं।
  • सिंगरौली, रतलाम, गुना, अशोकनगर, सीधी, रीवा, मऊगंज, शिवपुरी,  ग्वालियर और दतिया जिलों के साथ ही सागर और चंबल संभाग के जिलों में मध्यम से लेकर घना कोहरा छा सकता है।धुंध और कोहरे के 200 से 500 मीटर रहेगी विजिबिलिटी रहेगी, जिस कारण यातायात प्रभावित रहेगा. अन्य जिलों मौसम शुष्क बना रहेगा।
  • अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला और बालाघाट जिलों में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews