Hindi News

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न, नगर निगमों में 50% से कम वोटिंग, 28 अप्रैल को आएंगे नतीजे

Last Updated:
गुजरात निकाय चुनाव के लिए गृहमंत्री अमित शाह से लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने मतदान किया है। इस बार नगर निगमों में 50% से भी कम वोटर टर्नआउट रहा। सबसे अधिक मतदान तालुका पंचायत में दर्ज किया गया। 
गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान संपन्न, नगर निगमों में 50% से कम वोटिंग, 28 अप्रैल को आएंगे नतीजे

गुजरात में रविवार को स्थानीय निकाय चुनाव (Gujarat Local Body Election) के लिए अहमदाबाद, सूरत, राजकोट समेत 15 नगर निगमों, 35 जिला पंचायत, 84 नगर पालिका और 260 तालुका पंचायत में मतदान हुआ है। गृहमंत्री मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इसका हिस्सा बने। वहीं मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने भी अपने परिवार के साथ मतदान किया। हालांकि सीएम पटेल अपील के बाद निकाय चुनाव वोटर्स टर्नआउट 100% तक नहीं पहुँच पाया।

राज्य की 10,000 सीटों के लिए 25,000 से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। नगर पालिका चुनाव में कल 58.12% मतदान हुए। नवसारी और छोटा उदयपुर में वोटिंग प्रतिशत 72% से अधिक रहा है। जामनगर वार्ड संख्या 7 में मतदान प्रतिशत 71.53% देखा गया। अमरेली और पोरबंदर में वोटर टर्न आउट 50% से भी कम रहा।

तालुका पंचायत चुनाव में सबसे अधिक वोटिंग देखी गई। वोटर टर्नआउट 61.15% रहा। सबसे पहले नंबर पर नर्मदा जिला है, जहां वोटिंग प्रतिशत 80.67% देखा गया। सबसे कम वोटिंग नगर निगम चुनाव में देखी गई है। 48.15% वोटर टर्न आउट दर्ज किया गया है। वहीं तालुका पंचायत चुनाव में वोटर टर्नआउट 60.4% दर्ज किया गया है।

AAP उम्मीदवार की मौत 

राज्यभर में भीषण गर्मी के बीच स्थानीय निकाय मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुए। लेकिन कुछ स्थानों पर राजनीतिक टकराव भी देखने को मिले। वहीं तीन लोगों की जान चली गई। पेटलेड सनसेज गांव के बूथ नंबर 1 में पोलिंग स्टाफ मेंबर अमित भाई सोलंकी अचानक गिर पड़े। नजदीकी अस्पताल में तुरंत ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया। पाटन में हार्ट अटैक के कारण 65 वर्षीय महिला कमलाबेन सोलंकी की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई। जामनगर में वार्ड नंबर 3 नगर निगम चुनाव आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र सिंह जडेजा की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई।

28 को आएंगे परिणाम 

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक स्थानीय निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती 28 अप्रैल को होगी। यदि जरूरत पड़ी तो 27 अप्रैल को भी मतदान हो सकते हैं। विजताओं की घोषणा की जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो 27 अप्रैल को फिर से मतदान हो सकते हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey
Follow Us :GoogleNews