BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे अमित शाह, प्रदेश महामंत्री बोले- Gwalior की पवित्र भूमि पर बनेगी 2023 का रण जीतने की रणनीति

BJP प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में शामिल होंगे अमित शाह, प्रदेश महामंत्री बोले- Gwalior की पवित्र भूमि पर बनेगी 2023 का रण जीतने की रणनीति

BJP state working committee meeting Gwalior : मप्र विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा के अंतिम प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में होने वाली है, ये बैठक 20 अगस्त को जीवाजी विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में होगी, बैठक में विशेष रूप से गृह मंत्री अमित शाह शामिल होंगे, तैयारियों का जायजा लेने के लिए ग्वालियर पहुंचे प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कहा कि ग्वालियर की पवित्र भूमि पर 2023 का रण जीतने की रणनीति पार्टी बनाएगी साथ ही यहीं पर 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने की कार्य योजना तैयार होगी।

BJP प्रदेश कार्यसमिति में शमिल होंगे गृह मंत्री अमित शाह 

आज से तीन बाद 20 अगस्त को ग्वालियर में भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व ग्वालियर में मौजूद रहेगा, ग्वालियर में भाजपा की अंतिम प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होगी, तैयारियों की समीक्षा करने आये प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने मीडिया को बताया कि बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के अलावा मध्य प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर,प्रदेश के चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव,  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और अन्य राष्ट्रीय और प्रदेश अधिकारी सहित लगभग 2 हजार से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे।

2023 का रण जीतने ग्वालियर में बनेगी रणनीति 

प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी का कहना है कि ग्वालियर में 7 साल बाद प्रदेश कार्य समिति की बैठक होने जा रही है जो बहुत महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि ग्वालियर की ये पवित्र भूमि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन का साक्षी है , ये पंडित अटल बिहारी वाजपेयी , राजमाता विजया राजे सिंधिया की कर्म भूमि है, यहीं 2023 रण जीतने के लिए रणनीति बनेगी और 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों को जीतने की कार्य योजना पार्टी बनाएगी।

सिंधिया का लाभ पार्टी को मिलेगा : सबनानी  

2018 में मिली बीजेपी की हार के सवाल पर प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने कहा कि पिछली बार जिसके कारण कांग्रेस को लाभ मिला था आज वही ज्योतिरादित्य सिंधिया भाजपा के साथ हैं इसलिए अनुमान लगा लीजिए कि भाजपा को प्रत्यक्ष लाभ मिलने वाला ही है।

[dgv_vimeo_video id=”855379004″]

ग्वालियर से अतुल सक्सेना की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews