मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, नेशनल हाइवे और हर जिले में बनेंगे हेलीपेड, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात

मोदी सरकार की बड़ी तैयारी, नेशनल हाइवे और हर जिले में बनेंगे हेलीपेड, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही बड़ी बात

ग्वालियर, अतुल सक्सेना। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने केंद्र की मोदी सरकार की एक बड़ी तैयारी का मीडिया के सामने खुलासा करते हुए बताया कि कैसे मोदी सरकार लोगों की जान बचाने के लिए गंभीर है और इसके लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रही है।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि मुलायम सिंह जी का जाना  केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश के लिए एक बड़ी क्षति है। उन्होंने केदारनाथ हादसे पर दुःख जताते हुआ कहा कि कोई भी दुर्घटना केवल उन परिजनों को ही दुःख नहीं देती बल्कि पूरे देश को और सरकार को भी दुःख देती है।

ये भी पढ़ें – हिमाचल प्रदेश से मिली शिकायत पर पकड़ में आया फर्जी मेट्रोमोनियल कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा लोगों के साथ अब तक कर चुके हैं धोखाधड़ी

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया (Union Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि इसलिए हमारी कोशिश है कि दुर्घटना के बाद के जो गोल्डन आवर्स होते हैं जिनमें घायल की जान बचाई जा सकती है वो महत्वपूर्ण होते हैं उसपर फोकस रहे। सिंधिया ने कहा दुनिया की तरह भारत में भी मोदी सरकार आधुनिक वातावरण तैनात करने की कोशिश कर रही है।

ये भी पढ़ें – MP School : निजी स्कूलों के लिए बड़ी खबर, 116 करोड़ की राशि जारी, 22 जिलों को मिलेगा लाभ, कलेक्टरों को निर्देश जारी

सिंधिया ने कहा कि किसी भी दुर्घटना या विषम परिस्थितियों में हवाई सेवाओं की बहुत उपयोगिता रहती है। हमारी कोशिश है कि सभी प्रदेश सरकारों के साथ चर्चा कर हर जिले में हेलीपेड बनाये जाएं इसके लिए हमारे मंत्रालय ने एक  SOP (स्टेंडर्ड ऑपरेशनल प्रोसीजर) जारी किया है। मंत्रालय द्वारा 780 जिलों के कलेक्टर्स के साथ विचार विमर्श किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें – यहां पढ़िए 20 अक्टूबर की मध्य प्रदेश की सभी बड़ी खबरें, केवल एक क्लिक पर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भूतल परिवहन मंत्रालय से चर्चा कर नए राष्ट्रमार्गों पर 200 – 300 किलोमीटर पर हेलीपेड की व्यवस्था की जायेगी क्यों कि यदि कभी आपदा आये तो वहां से लोगों को इवेक्यूशन कराया जा सके।  इसकी शुरुआत “प्रोजेक्ट संजीवनी” के आधार पर हम ऋषिकेश से करेंगे। जहाँ 125 किलोमीटर की रेडियस में हेलीकॉप्टर तैनात रहेगा, जिससे कभी कोई दुर्घटना हो तो घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा।

[dgv_vimeo_video id=”762263744″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews